मध्य प्रदेश

रेत माफिया विवाद में फायरिंग, पिछोर TI लाइन अटैच !!!!!

रेत माफिया विवाद में फायरिंग, पिछोर TI लाइन अटैच:लापरवाही पर ASP ने की कार्रवाई; शिवम राजावत को दी जिम्मेदारी
  • बलविंदर ढिल्लन काे किया लाइन अटैच। - Dainik Bhaskar
बलविंदर ढिल्लन काे किया लाइन अटैच।

डबरा के पिछोर में रेत माफिया के बीच हुई फायरिंग के मामले में पिछोर थाना प्रभारी (टीआई) बलविंदर ढिल्लन को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह यादव ने उनकी जगह उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत को पिछोर थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

ये है पूरा मामला

यह घटना सोमवार सुबह डबरा अनुविभाग के पिछोर में कालिंद्री के पास वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई थी। रेत माफिया के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई। इस फायरिंग में हरेंद्र राणा के पैर में गोली लगी, जबकि मनजीत रंधावा नामक एक अन्य युवक भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाने से डायल 112 मौके पर पहुंची बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी का कांच फोड़ दिया और एक आरक्षक के साथ मारपीट भी की। घायलों को डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

देर रात आदेश किए जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर भी पिछोर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पूरे मामले में पिछोर थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने के बाद सोमवार देर रात ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने आदेश जारी कर बलविंदर ढिल्लन को लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह ग्वालियर क्राइम ब्रांच में पदस्थ उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत को पिछोर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

……………………………………………………..

रेत माफिया के 2 गुटों में फायरिंग
डायल-112 वाहन के कांच तोड़े… आरक्षक को पीटा; पिछोर टीआई लाइन अटैच
डबरा/पिछोर

पिछोर थाना क्षेत्र के कालिंद्री मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह रेत माफिया के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर गैंगवार हो गई। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने और रॉयल्टी विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां चलाईं। हालात बेकाबू होते देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी माफिया ने हमला कर दिया।

हमलावरों ने आरक्षक के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीना और डायल-112 वाहन के कांच तोड़ दिए। फायरिंग में राकेश यादव पक्ष के हरेंद्र जाट और मंजीत सरदार को गोली लगी, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

एक पक्ष के 6 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है, जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पिछोर थाना प्रभारी बलजिंदर ढिल्लन को लाइन अटैच कर दिया गया ।

फायरिंग तक कैसे पहुंचा विवाद

भगेह निवासी हरेंद्र जाट और राकेश यादव दोनों साथी हैं। रेत का कारोबार करते हैं। वहीं यज्ञेय यादव भी इसी धंधे से जुड़ा है। हरेंद्र जाट का छोटा भाई छोटू जाट रेत ठेका कंपनी की फ्लाइंग स्क्वायड टीम में वाहनों की रॉयल्टी जांच का काम करता है। सोमवार को जब छोटू जाट ने यज्ञेय यादव के ट्रैक्टर को रोककर रॉयल्टी की रसीद मांगी, तो विवाद बढ़ गया और मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

वारदात की सूचना पर जब एफआरवी डायल-112 मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। घटना का वीडियो बना रहे आरक्षक सत्येंद्र का मोबाइल छीना। आरक्षक के साथ मारपीट की। पथराव कर पुलिस वाहन के शीशे तोड़े। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर स्वयं पिछोर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *