ऑपरेशन में भारी चूक… DGCA रिपोर्ट ने खोली IndiGo की पोल!
ऑपरेशन में भारी चूक… DGCA रिपोर्ट ने खोली IndiGo की पोल! CEO-COO पर कसा शिकंजा
डीजीसीए की इंडिगो जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसमें ऑपरेशन का अत्यधिक अनुकूलन, क्रू और विमान के लिए अपर्याप्त बैकअप तथा नई FDTL नियमावली के सही ढंग से लागू न होने की बात सामने आई है. डीजीसीए ने सख्त कदम उठाते हुए इंडिगो के सीईओ को चेतावनी दी है. जबकि सीओओ और एसवीपी (ओसीसी) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
इंडिगो मामले में DGCA की जांच रिपोर्ट सामने आई है. इसमें ऑपरेशन का जरूरत से ज्यादा ऑप्टिमाइजेशन, क्रू और विमान के लिए पर्याप्त बैकअप नहीं होने की बात पाई गई है. साथ ही नई FDTL नियमावली सही तरीके से लागू नहीं होना का जिक्र है. DGCA ने सख्त कार्रवाई करते हुए CEO को चेतावनी दी है. इसके साथ ही COO यानी अकाउंटेबल मैनेजर को वार्निंग और SVP (OCC) को ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटाने के निर्देश दिया है.

