दिल्ली एनसीआरनॉएडा

नोएडा इंजीनियर की मौत दो बिल्डर पर मुकदमा दर्ज !

नोएडा इंजीनियर की मौत दो बिल्डर पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जारी किया रेस्क्यू वीडियो, घटना स्थल पर लगाए गए बैरीकेड
इसी नाले की दीवार को तोड़कर खाली प्लाट में बने बेसमेंट में गिरी थी कार। - Dainik Bhaskar

इसी नाले की दीवार को तोड़कर खाली प्लाट में बने बेसमेंट में गिरी थी कार।

घने कोहरे ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान ले ली। वो अपनी ग्रेंड विटारा कार से गुरुग्राम से नोएडा के सेक्टर-150 टाटा यूरिका पार्क सेक्टर-150 रहा था। यहां एटीएस ले ग्रैंड के पास कार नाले की दीवार को तोड़ते हुए उसमें गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

युवराज मेहता
युवराज मेहता

दो बिल्डर पर एफआईआर

ये कार सेक्टर-150 के खाली प्लाट में गिरी। पुलिस ने पिता राजकुमार मेहता की शिकायत पर दो बिल्डरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले आज घटना के स्थल पर बैरीकेड कर दिए गए है। ताकि और कोई घटना न हो। इसमें पहला बिल्डर एमएजे विशटाउन प्लानर लिमिटेड और दूसरा लोट्स ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड है।

पुलिस ने शेयर किया वीडियो

वहीं पुलिस ने युवक को बचाने से संबंधित एक रेस्क्यू के वीडियो शेयर किए है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि ये घटना दुखद है। इस घटना सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड ने मिलकर काम किया।

घटना स्थल पर डाला गया मलबा
घटना स्थल पर डाला गया मलबा

फायर ब्रिगेड की क्रेन और उपकरण प्रयोग में लाए गए। फाइनल रेस्क्यू एसडीआरएफ को जोड़कर किया गया। उस समय जीरो विजिबिलिटी थी। पीड़ित परिवार की ओर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *