मध्य प्रदेश

अवैध कॉलोनियों पर फिर चलेगा निगम का बुलडोजर, कलेक्टर–एसपी को निगम ने लिखा पत्र ?

अवैध कॉलोनियों पर फिर चलेगा निगम का बुलडोजर, कलेक्टर–एसपी को निगम ने लिखा पत्र

शहर में धड़ल्ले से पनप रहीं अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम एक बार फिर कार्रवाई का दावा कर रहा है। निगम ने इसके लिए कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजकर पुलिस बल सहयोग भी मांगा है। प्रस्तावित अभियान 28 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्याnagar nigam illegal construction complaint

नगर निगम सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही है कॉलोनी।

शहर में धड़ल्ले से पनप रहीं अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम एक बार फिर कार्रवाई का दावा कर रहा है। निगम ने इसके लिए कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजकर पुलिस बल सहयोग भी मांगा है। प्रस्तावित अभियान 28 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह अभियान भी पिछली कार्रवाइयों की तरह सिर्फ फाइलों और नोटिसों तक सीमित रह जाएगा। बता दें कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1000 से अधिक अवैध कॉलोनियां है। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण,पूर्व व दक्षिण विधानसभा में काटी जा रही है। इसको लेकर लगातार जनसुनाई में शिकायतें भी आ रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों,पार्षद व अफसरों के हस्तक्षेप से भवन शाखा के अफसर इन पर कार्रवाई भी नहीं कर पा रहे है।

पहले भी हुए अभियान, नतीजा सिफर
नगर निगम पूर्व में भी कई बार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन न तो किसी बड़े बिल्डर पर एफआईआर हुई न ही कॉलोनाइजरों पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई और अवैध निर्माण आज भी बेधड़क जारी है, यही वजह है कि निगम की नई कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

58 अवैध कॉलोनियों पर पहले चरण में कार्रवाई
नगर निवेशक (सिटी प्लानर) महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा कराए गए सर्वे में प्रथम चरण में 58 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया गया है, जहां बिना अनुमति सड़क, सीवर लाइन, बिजली पोल व अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य कराए गए हैं। इन कॉलोनियों में नगर पालिक निगम अधिनियम मध्यप्रदेश कॉलोनी विकास नियम 2021 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जवाब नहीं मिलने या नियमों का पालन न होने पर सड़क, सीवर और अन्य सुविधाएं हटाई जाएंगी।

इन क्षेत्रों में चलेगा निगम का हथौड़ा
प्रस्तावित अभियान में पिपरौली, सालूपुरा, पुरानी छावनी, गिरवाई, नौगांव, केदारपुर, गंगापुर, अजयपुर, वीरपुर, महाराजपुरा, सैथरी, मोतीझील, खुरैरी, जगनापुरा सहित अन्य क्षेत्रों की अवैध कॉलोनियां शामिल हैं।

297 वैध कॉलोनियों की सूची ऑनलाइन
नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल 297 वैध कॉलोनियां हैं। इसमें ग्वालियर विधानसभा 59, पूर्व विधानसभा 126, दक्षिण विधानसभा 23, ग्रामीण विधानसभा 89 हैं। इन वैध कॉलोनियों की सूची नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है ताकि लोग गुमराह न हों और वैध कॉलोनी में ही प्लॉट व मकान खरीदे।

932 अवैध कॉलोनियां, कार्रवाई सिर्फ 31 पर
विधानसभा अवैध कॉलोनी रजिस्ट्री में रोक कार्रवाई
ग्वालियर 109 18 05
         पूर्व 107 75 08
    दक्षिण 44 16 03
     ग्रामीण 672 312 15
  कुल 932 421 31

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में 58 कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं और 297 वैध कॉलोनियों की सूची पोर्टल पर डाली जा रही है।
टी. प्रतीक राव, अपर आयुक्त नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *