कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी कार से लोगों को रौंदा !!
कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी कार से लोगों को रौंदा, पीड़ितों ने बताई हादसे की कहानी
कानपुर में एक युवक ने अपनी तेज रफ्तार लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी से कई लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए. चालक को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने कार जब्त कर ली है.

कानपुर में करोड़ों की लेम्बोर्गिनी सड़क चलते राहगीरों के लिए काल बन गई. अचानक अनियंत्रित होकर लैंबॉर्गिनी ने कई राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए. तेज रफ्तार में रईसजादे की कार का खूनी तांडव कानपुर के वीआईपी रोड पर हुआ.
घटना कानपुर के रेव-3 के पास वीआईपी रोड पर हुई. शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र तहत आने वाले रेव-3 के पास एक दिल्ली नंबर की काली रंग की लेम्बोर्गिनी लग्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. लेम्बोर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचला दिया.
कार कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है. सड़क पर ‘मौत की रेस’ ने कानपुर में मासूमों और पैदल यात्रियों को चपेट में ले लिया. घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने घायलों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार ड्राइवर को पकड़ा और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. लोगों का कहना है कि कार चालक को अटैक आने की वजह से यह हादसा हुआ है. जानकारी अनुसार कार मालिक स्वरूप नगर निवासी के.के. मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है.
हादसे के वक्त कार को शिवम कुमार मिश्रा चला रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर चालक को कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल भेजा है. उधर पीड़ितों ने कार मालिक और चालक के खिलाफ ग्वालटोली थाने में तहरीर दी है.
पीड़ित सोनू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जाए और चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि मौके पर आए कारोबारी के बाउंसरों ने घायलों के परिजनों से भी अभद्रता की.
सोनू त्रिपाठी ने बताया कि वह 3 चौराहे के आगे पावर हाउस के पास खड़े होकर एक फल वाले से फल लेने लगे. इसके बाद अचानक उन्हें पुकार की आवाज सुनाई दी. जब तक वह संभलते, तब तक कार ने उनके साथी को आकर टक्कर मार दी. पीड़ित तौफीक भी इस हादसे में घायल हुए.
तौफीक ने बताया कि वह ग्वालटोली वीआईपी रोड के चौराहे पर अपने दोस्त के इंतजार में खड़े थे, तभी काले कलर की दिल्ली नंबर की कार ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में काफी चोट लग गई. चोट की वजह से वो खड़े नहीं हो पा रहे.
……………………………………………
ई-रिक्शा को टक्कर, बुलेट वाला 10 फीट ऊपर उछल गया; तंबाकू कारोबारी के बेटे ने कैसे मचाया सड़क पर उत्पात?
प्रत्यक्षदर्शियों ने ….टीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था.

- कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे शिवम ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर छह लोगों को घायल कर दिया
- शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था और उसने लैंबोर्गिनी गाड़ी से ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी
- टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछल गया और गाड़ी बिजली के खंभे से टकराकर रुकी
कानपुर:
कानपुर में रविवार की दोपहर सड़क पर जो तांडव हुआ, उसने लापरवाही की एक अलग ही कहानी बयां कर दी. कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे ने सड़क पर जो कोहराम मचाया उसका वीडियो सब देख ही चुके हैं. रसूख की सनक और नशे में रफ्तार का एक्सीलेटर जो चढ़ा,उसने करीब 6 लोगों को घायल कर दिया. स्पीड इतनी कि खुद की अपनी पॉश गाड़ी का नुकसान भी करा लिया. इस पूरी घटना की आंखोदेखी लोगों ने एनडीटीवी को बताई है.
भारी नशे में, रफ्तार का गंदा खेल
प्रत्यक्षदर्शियों ने …टीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था. चश्मदीदों ने आगे बताया कि कार ने सबसे पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर खड़ी हुई रॉयल एनफील्ड (Bullet) मोटरसाइकिल से जा टकराई.टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में लगभग 10 फीट ऊपर उछल गया.इसके बाद कार मोटरसाइकिल के अगले पहिए पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक घसीटती ले गई,जिसके बाद वह एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी.
बाउंसर लगे बचाने पर एक न चली
इस हिला देने वाले हादसे ने 6 लोगों को घायल कर दिया है. दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की हड्डियां टूटने से लेकर खरोंचें तक आ गई हैं.आरोप है कि टक्कर के बाद रुकने के बजाय शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की थी. शिवम के साथ जो बाउंसर थे वो उसके पीछे चल रहे थे. हादसे के बाद सारे शिवम को बचाने में लग गए,लेकिन जनता के सामने एक न चली और गुस्साए राहगीरों ने लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर के शीशे तोड़ दिए.

