bhind …. यादों के पन्नों में 2021 का साल …… सिंध की बाढ़ ने भिंड के 68 गांव किया था तबाह, कोरोना ने भी खूब तांडव मचाया

आज वर्ष अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर है। कल शनिवार से वर्ष 2022 के कलेंडर का नया पहला पन्ना शुरू होगा। साल के दिन भले बीत रहे हो परंतु लोगों के जहन में 2021 हमेशा याद रहेगा। इस साल में भिंड जिले में कई ऐसी घटनाएं हुई है जोकि जिले वासी किसी न किसी रूप में याद करते रहेंगे। वर्ष 2021 में भिंड जिले वासियों ने सिंध नदी का सबसे रौद्र रूप देखा। सिंध की बाढ़ में 68 गांव को प्रभावित किया था, जिसमें हजारों लाेग बेघर हो गए थे। इसे पहले मार्च से लेकर जून तक जिले वासियों ने कोराेना का तांडव देखा था। इस साल कोरोना की वजह से लोगों ने अपने चिर-परिचत, नाते-रिश्तेदारों को खोया है।

– साल की सबसे बड़ी घटनाओं पर एक नजर –

पेट्रोल पंप के नाम पर ठगी गिरोह पकड़ा

भिंड में 3 जनवरी को रिलाइंस पेट्रोल पंप आवंटित किए जाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर में ठगी करने वाला गिरोग को पुलिस ने दबोचा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी और महोबा से कुल तीन आरोपी को पकड़ा था। इनसे पुलिस ने 3 लाख 70 नकद, स्कार्पिया, बुलेट और आठ एटीएम, दस मोबाइल, पेनकार्ड, लैपटॉप जब्त किया था। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रहने वाले रिषभ जैन ने शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली थी। यह गिरोह रिलायंस की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से फेसबुक के जरिए ठगी करता था। भिंड पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 24 घंटे के अंदर गिरोह का पर्दाफाश किया था। .

पेट्रोल पंप के नाम पर ठगी गिरोह से जब्त सामान।
पेट्रोल पंप के नाम पर ठगी गिरोह से जब्त सामान।

राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले पर फायरिंग

फरवरी महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के बंगले पर मेहगांव में फायरिंग की हुई थी। इस वारदात में दो बदमाश पकड़े गए थे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग रात करीब 8:30 से 9:00 के बीच की। जिस समय घटना हुई थी उस समय राज्यमंत्री भदौरिया अपने बंगले पर नहीं थे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाश भूरा यादव सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने रेत को लेकर राज्यमंत्री के बंगले पर फायरिंग की थी।

राज्य मंत्री भदौरिया का बंगला।
राज्य मंत्री भदौरिया का बंगला।

भिंड में 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण हुआ

मार्च महीने में भिंड जिले के धार्मिक स्थल रावतपुरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भगवान शिवजी और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की। सीएम यहां 85 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। इस दौरान रावतपुरा धाम के पुजारियों ने सामूहिक मंत्रोच्चारण किया। करीब 40 मिनट तक पूजा-अर्चना और अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री उनकी पत्नी साधना सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, संत रविशंकर महाराज के साथ उनके आश्रम निवास पर भी पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

रावतपुरा में भगवान शिव की प्रतिमा और पूजन करते सीएम व उनकी पत्नी।
रावतपुरा में भगवान शिव की प्रतिमा और पूजन करते सीएम व उनकी पत्नी।

फिर कोरोना ने लगाया लॉक डाउन

अप्रेल महीने में कोराेना ने दस्तक दे दी। इस वजह से लॉकडाउन प्रदेश सरकार ने लगाया। यह कोराेना मई से मध्य जून तक हावी रहा। इस दौरान कई मरीजों की मौत हुई। भिंड के जिला अस्तपाल में जिला प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी। हालांकि एक दो केसों में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही दिखी इस वजह से मरीजों की जान भी गई। लॉक् डाउन की वजह से बाजार सूने रहे। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी झेलने पड़ी। जून के बाद जुलाई से हालात सामान्य होना शुरू हुए थे।

लॉक डाउन की वजह से बाजार रहे सूने।
लॉक डाउन की वजह से बाजार रहे सूने।
अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा।
अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा।

जुलाई में भिंड की उप जेल गिरी

भिंड में 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे उपजेल के बैरक 2 और 7 की दीवार अचानक गिरी। मलबे में 21 कैदी दब थे। जेल की दीवार गिरने से सभी कैदियाें को चोटें आई थी। इस घटना के बाद उपजेल से 234 कैदियों को ग्वालियर जेल शिफ्ट किया गया था। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई थी। तब से भिंड के कैदी दूसरी जेलों में हैं।

भिंड की उप जेल गिरी। दूसरे चित्र में घायल कैदी को ले जाते हुए।
भिंड की उप जेल गिरी। दूसरे चित्र में घायल कैदी को ले जाते हुए।

सिंध की बाढ़ में मचाया हाहाकार

भिंड जिला समेत दतिया और शिवपुरी जिले में बहने वाली सिंध नदी का रौद्र रूप पहली बार लोगों ने देखा। 2 अगस्त की सुबह दतिया जिले में सिंध नदी पर बने रतनगढ़, सेंवढ़ा और लांच और 3 अगस्त को भिंड का इंदुर्खी पुल बह गए। इसके बाद दोपहर में शिवपुरी जिले में नरवर-ग्वालियर को जोड़ने वाला मगरौनी पुल का काफी हिस्सा नदी में बह गया। सिंध नदी के बहाव में रतनगढ़ वाली माता बह गया था। दतिया जिले के गोराघाट, भिंड के मेंहदा घाट का पुल भी खतरे में थे। दोनों पुलों तक पानी आ गया है। बाड़ की वजह ककेटो और मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सिंध नदी में पानी बढ़ था।

पहले चित्र में बाढ़ ने उजाड़ा सबकुछ। दूसरे चित्र में बाढ़ के पानी फंसे लोग।
पहले चित्र में बाढ़ ने उजाड़ा सबकुछ। दूसरे चित्र में बाढ़ के पानी फंसे लोग।

सामान्य रहा सितंबर का महीना

भिंड वासियों को सितंबर महीना मिला जुला रहा। इस महीने में पुलिस द्वारा जुआ पकड़ने की कार्रवाई का प्लान किया था। पुलिस के जवान जुआरियों को लूट कर वापस लौटे आए थे। यह घटना प्रदेश स्तर पर चर्चित रही। 31 सितंबर की यह वारदात है। जब भिंड एसपी ने जुए के खिलाफ सख्त बरतते हुए रिजर्व पुलिस लाइन से आरक्षकों को जुए के बड़े फड़ करने भेजा। छह आरक्षकों ने जुआरियों से करीब आठ लाख रुपए लूट लिए। आरक्षकों ने भारौली थाने में कार्रवाई के इंतजार में बैठे डीएसपी मुख्यालय अरविंद शाह को बताए बिना दबिश देकर लौट आए। इसके बाद डीएसपी को बताया कि जुआरी भाग खड़े हुए। डीएसपी ने सख्ती से पूछा घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद एसपी ने सभी आरक्षकों को निलंबित कर दिया था।

सफर करते वक्त रास्ते में आई मौत

1 अक्टूर को भिंड जिले के अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही एक बस हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है। इस घटना ने प्रदेशभर का हिला दिया था। यह हादसा नेशलन हाईवे 719 पर हुआ था।

बस के हादसे में सात लोगों की गई थी जान।
बस के हादसे में सात लोगों की गई थी जान।

मिराज गिरा, पायलट सुरक्षित

भिंड के पास 21 अक्टूबर को भारौली थाना क्षेत्र के मनका का पुरा गांव में एयरफोर्स का मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें चीफ पायलट अभिलाष थे जो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल आए थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मनकाबाग गांव के मौजे के खेतों में करीब पंद्रह फीट जमीन में धंस गया था। विमान दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने भीड़ जमा हो गई थी।

मिराज गिरने का दूश्य।
मिराज गिरने का दूश्य।

अमेजन पर गांजा तस्करी पकड़ी

भिंड पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर गांजे की होम डिलीवरी करने का मामला उजागर किया है। पुलिस अब तक चार लोगों को आरोपी बना चुकी है। भिंड के तात्कालीन एसपी मनोज कुमार सिंह ने अमेजन के कार्यकारी निदेशकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया था। यह मामला भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना में दर्ज किया गया है।

अमेजन पर गांजा तस्करी का खुलासा।
अमेजन पर गांजा तस्करी का खुलासा।

भिंड पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांजे की होम डिलीवरी में सूरज उर्फ कल्लू पवैया निवासी आजाद नगर ग्वालियर व पिंटू उर्फ ब्रजेंद्र पुत्र डोंगर सिंह तोमर निवासी छीमका गोहद चौराहा को दबोचा था। पुलिस ने आरोपियों से 21.75 KG गांजा जब्त किया था। आरोपियों से अंतरराष्ट्रीय कंपनी अमेजन की पैकिंग के डिब्बे, रैपर, बारकोड टैगिंग आदि मिले थे।

दो करोड़ का गांजा पकड़ा

भिंड की मालनपुर थाना पुलिस ने साइवर सेल की मदद से दस क्विंटल गांजा को पकड़ा था। गांजा का ट्रक आंध्रप्रदेश के विजय बाड़ा से आ रहा था जोकि रिठौरा, शनिचरा के रास्ते मुरैना जा रहा था। मालनपुर के पास पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को जब खाली कराया गया, जिसमें दो करोड़ कीमत का गांजा जब्त हुआ। पुलिस ने पांच लोगों पर गांजा तस्करी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मालनपुर के औद्योगिक क्षेत्र से ट्रक पकड़ा जिसमें सवार मुख्य आरोप संदीप शर्मा, ट्रक चालक मुकेश शर्मा, हेल्पर अजय दांगी, संदीप के दो मित्र जाबिद खान और गोलू खान को पकड़ा था।

ट्रक से गांजा के बोरे निकले।
ट्रक से गांजा के बोरे निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *