सरकार तय, भाजपा ममता की सहयोगी MGP के साथ सरकार बना रही; आज ही दावा पेश करेगी

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। रुझानों की बात करें तो राज्य में BJP 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11, MGP+ 3 और AAP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

अपडेट्स…

  • कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते।
  • नवेलिम से BJP के उल्हास टुएंकर की जीत के बाद यहां TMC उम्मीदवार ने आपत्ति दर्ज कराई। अब यहां दोबारा मतों की गणना हो रही है।
  • बिचोलिम से निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी चुनाव जीत गए हैं।
  • तिविम से BJP के नीलकंठ रामनाथ 2018 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कांग्रेस के लोत्लिकर को हराया।
  • सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 604 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • दूसरे राउंड के बाद डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर क्वेपम सीट से 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता दिगंबर कामत मारगांव सीट से 5,849 वोटों से लीड कर रहे हैं।
  • TMC और MGP गठबंधन 4 सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहा है। मौजूदा रुझानों में इन्हें 10 सीटें आने की उम्मीद है।
  • पोंडा से BJP के रवि नाइक पीछे चल रहे हैं।
  • गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से 1500 वोटों से आगे चले रहे हैं।
  • वालपोई से विश्वजीत राणे 1300 और उनकी पत्नी देविया विश्वजीत राणे पोरियम सीट से 2600 वोटों से आगे हैं।

BJP के अतानासियो मोनसेराटे उर्फ बाबुश ने पूर्व CM और BJP के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को 710 वोटों से हराया।

पिछली बार BJP ने कांग्रेस से 4 सीटें कम लाकर भी सरकार बना ली थी
गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलियों की मदद से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई। इससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस ने नतीजों से तीन दिन पहले होटल में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी। पार्टी के सीनियर लीडर पी. चिदंबरम और डीके शिवकुमार यहां मौजदू हैं।

इस बार 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 40, कांग्रेस के 37, AAP के 39, TMC के 26, MGP के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स हैं। 11.56 लाख वोटर्स ने इनकी हार-जीत का फैसला EVM में दर्ज किया है।

अपने विधानसभा क्षेत्र सांकेलिम के श्री दत्ता मंदिर में पूजा करते BJP नेता और CM प्रमोद सावंत।

सटीक नतीजे, रोचक अंदाज में​​​​​
​​दैनिक भास्कर ऐप पर पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम हम न सिर्फ सबसे पहले लेकर आ रहे हैं, बल्कि सबसे सटीक नतीजों के लिए आपको टीवी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चुनाव नतीजों से लेकर हॉट सीटों की अहमियत और दिग्गजों की हार-जीत का लेखा-जोखा भी आप यहीं देख सकते हैं। नतीजों को लेकर हमने खास इलेक्शन रैप तैयार किया है। इसे यहां देखें…

एग्जिट पोल: भाजपा को अधिकतम 18 और कांग्रेस को 20 सीटें मिलने का अनुमान
7 मार्च को 6 अलग-अलग एग्जिट पोल में लगभग एक जैसा ट्रेंड दिखा। इनके मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस में से कोई टॉप पर होगा, लेकिन स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। दो सर्वे में BJP को अधिकतम 18 सीटें मिलने का अनुमान है। एक सर्वे कांग्रेस को 20 सीटों तक पहुंचा रहा है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 21 है।

भाजपा के लिए हैट्रिक का मौका
लगातार दो बार से गोवा की सत्ता BJP के हाथों में हैं। पिछली बार तो कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन 13 सीटें हासिल करने वाली BJP ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करके सरकार बना ली थी। इस बार कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ, TMC ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ और NCP ने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा है।

BJP अब तक 4 बार सरकार बना चुकी
गोवा में BJP ने 1999 में पहली बार सरकार बनाई थी, तब मनोहर पर्रिकर CM बने थे। फिर वह 2002, 2012 और 2017 में सत्ता में आई। कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा करीब 25 साल सत्ता में रही है। भाजपा 13 साल से अधिक सरकार चलाकर दूसरे नंबर पर है।

पिता BJP को सत्ता में लाए, बेटे ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किल
पणजी सीट से BJP के दिवंगत नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर मैदान में हैं। बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। उनके सामने BJP के अतानासियो मोनसेराटे और कांग्रेस के एल्विस गोम्स हैं। उत्पल की वजह से ही अब यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

खबर के आखिर में गोवा से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *