महंत ने रीवा सर्किट हाउस में नाबालिग से किया रेप … जबरन शराब पिलाना चाही, हिस्ट्रीशीटर के नाम बुक था रूम; रामविलास वेदांती का शिष्य है आरोपी; सिंगरौली से गिरफ्तार

रीवा में एक महंत पर नाबालिग (16 साल) से रेप का आरोप लगा है। ये वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके राजनिवास (सर्किट हाउस) में हुई। 28 मार्च की शाम आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लड़की को वहां लेकर गया। किशोरी को यह कहा गया था कि महंत उसके बिगड़े काम बना देगा।

किशोरी को वहां पहले शराब पिलाने की कोशिश की गई। फिर गुंडा और उसका साथी रूम का दरवाजा बंद कर निकल गए और महंत ने ये वारदात की। रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था। आरोपी महंत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य है। शाम को सिंगरौली से आरोपी महंत सीताराम दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ASP शिवकुमार वर्मा के अनुसार सोमवार शाम अकौरी (थाना नईगढ़ी) निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी के जरिए सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया।

आरोपी कर रहे थे शराब पार्टी
पीड़िता ने बताया कि वहां महंत, विनोद और एक अन्य आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। उसे भी शराब पिलाना चाही। उसके मना करने पर विनोद और दूसरा शख्स बाहर से रूम बंद कर चले गए। महंत ने गलत काम करने के बाद अपने चेलों से उसे घर छोड़ आने को कहा। हिस्ट्रीशीटर ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ नहीं बताना। सर्किट हाउस के बाहर उसकी जान-पहचान वाले मिल गए। उन्होंने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद वह सतना चली गई। 29 मार्च की शाम पिता के साथ रीवा के सिविल थाने पहुंचकर केस कराया।

VVIP सर्किट हाउस में अपराधी के नाम रूम बुक होना, यह भी बड़ा सवाल है।
VVIP सर्किट हाउस में अपराधी के नाम रूम बुक होना, यह भी बड़ा सवाल है।

वेदांती महाराज के बड़े भाई का नाती है आरोपी
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य राम विलास वेदांती की पैदाइश रीवा की है। उनकी शादी नहीं हुई। रेप का आरोपी महंत सीताराम दास उनके बड़े भाई का नाती है। वो शुरुआत से ही UP में रहा है, लेकिन अपने आप को डॉ. रामविलास वेदांती का नाती ही प्रचारित करता था।

वेदांती महाराज की कथा की तैयारियों के लिए आरोपी (बाएं) रीवा आया हुआ था।
वेदांती महाराज की कथा की तैयारियों के लिए आरोपी (बाएं) रीवा आया हुआ था।

हाल ही में जेल से बाहर आया है हिस्ट्रीशीटर
ASP ने बताया कि मामले में 4 आरोपी बनाए गए हैं। पहला आरोपी महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। दो आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक संदेही को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है।

हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं तीन दर्जन केस
इस घटना का साजिशकर्ता विनोद पांडेय शातिर हार्डकोर अपराधी है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, रेप सहित विभिन्न अपराधों के 36 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोहरे हत्याकांड पर उसे कोर्ट से सजा भी हो चुकी थी और जमानत पर बाहर था। बताया गया है कि वह तीन दिन से VIP सर्किट हाउस में डेरा डाले हुआ था।

महंत राजनीतिक पहुंच भी रखता है। उसके गृहमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ फोटो भी हैं।
महंत राजनीतिक पहुंच भी रखता है। उसके गृहमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ फोटो भी हैं।

वेदांती की होने वाली है कथा
रीवा में समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर आरोपी के गुरु और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती की कथा होने वाली है। 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हनुमान कथा और अष्टोत्तर शत रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। इसी की तैयारी के लिए वेदांती महाराज का आरोपी शिष्य सीताराम दास रीवा आया हुआ था। वह इसका निमंत्रण बांटने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिला था और अब फरार है।

बाल कटवाने पहुंचा और पकड़ा गया

महंत सीताराम दास को पुलिस ने सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। दावा है- आरोपी नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा था। इसी दौरान मुखबिकर की सूचना पर डीएसपी राजीव पाठक और TI यूपी सिंह की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी महंत सीताराम दास को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी महंत सीताराम दास को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *