10 देशों से बड़ा है यूपी का बजट …

कुवैत से 8 गुना ज्यादा, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका अभी बहुत पीछे … 

नीचे हम एक-एक करके 10 ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जिनका बजट यूपी से कम है…

1.बांग्लादेश
बांग्लादेश का 2021-22 का नेशनल बजट 71 बिलियन डॉलर यानि 5.50 लाख करोड़ रुपए है। यूपी का बजट बांग्लादेश के बजट से 64.5 हजार करोड़ रुपए अधिक है।

2.नेपाल
नेपाल का बजट 1.63 ट्रिलियन यानि 1.63 लाख करोड़ रुपए का है। यूपी का बजट नेपाल के बजट से 4.52 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।

यूपी का बजट बांग्लादेश से 10.48% और नेपाल से 73.5% अधिक है।
यूपी का बजट बांग्लादेश से 10.48% और नेपाल से 73.5% अधिक है।

3.श्रीलंका
आज आर्थिक बर्बादी का कहर झेल रहा श्रीलंका के हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे। 2021-22 में श्रीलंका का बजट 2.91 लाख करोड़ रुपए था। यूपी का बजट श्रीलंका के बजट से 3.24 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

4. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड का 2022 का सालाना बजट 3.33 लाख करोड़ रुपए है। यूपी के बजट से 2.82 लाख करोड़ रुपए कम है।

5. कुवैत
कुवैत का बजट 2.9 बिलियन दिनार यानि 73 हजार 556 करोड़ रुपए है। जबकि यूपी का बजट कुवैत के बजट से पूरे 5.41 लाख करोड़ रुपए अधिक है। कुवैत से यूपी का बजट इतना ज्यादा है कि कुवैत जैसे बजट वाले 8 देशों का खर्च निकल जाए।

6. अर्जेन्टीना
अर्जेन्टीना का बजट 4.68 लाख करोड़ रुपए है। जबकि यूपी का बजट अर्जेन्टीना से 1.46 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।

7.फिनलैंड
फिनलैंड का सालाना बजट 5.10 लाख करोड़ रुपए है, जो यूपी बजट से पूरे 1.04 लाख करोड़ रुपए कम है।

8. म्यांमार
म्यांमार का 2021-22 का सालाना बजट में 1.38 लाख करोड़ रुपए है। जो यूपी के बजट के लिहाज से 4.77 लाख करोड़ रुपए कम है।

यूपी ने पिछले 4 वित्तीय वर्ष में प्रदेश के गन्ना किसानों को जितना गन्ना मूल्य का भुगतान किया है वह म्यांमार के बजट से 24% अधिक है।
यूपी ने पिछले 4 वित्तीय वर्ष में प्रदेश के गन्ना किसानों को जितना गन्ना मूल्य का भुगतान किया है वह म्यांमार के बजट से 24% अधिक है।

9. केन्या
2022-23 का केन्या का 2.21 लाख करोड़ रुपए का बजट है। इस हिसाब से यूपी का बजट केन्या से 3.93 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

10.अल्जीरिया
अल्जीरिया का 2021-22 का वार्षिक बजट 4.54 लाख करोड़ रुपए है। अल्जीरिया के बजट से यूपी का बजट पूरे 1.61 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *