भोपाल। राजधानी में दो पहिया वाहन चोरी के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना करीब पांच वाहन शहर से चोरी हो रहे हैं। जनवरी से मार्च तक 371 दो पहिया वाहन चोरी हुए थे। इसके अलावा अकेले अप्रैल माह में 147 वाहन चोरी हो चुके हैं। थानास्तर पर यह वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस के सभी रणनीति फैल हो गई है। हालात यह हो गए हैं कि दो – दो चोरी के वाहन पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। यह िस्थति तब यह है कि जब यह है कि दस भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिर्फ और सिर्फ अपराधों की समीक्षा के लिए तैनात हैं। इसके बाद भी िस्थति जस की तस बनी हुई है।

हम बता दें कि जनवरी 2022 में मुख्यमंत्री ने अपराधों की संख्या में कमी लाने के लिए राजधानी भोपाल पुलिस आयुक्त् प्रणाली को लागू कर आठ पुलिस अधीक्षक रैंक के मैदानी अधिकारियों को तैनात कर दिया था। उन्होंने सोचा था कि अपराधों की समीक्षा अच्छी होने के बाद अपराधों पर नजर रखी जाएगी। उसके बाद भी वाहन चोरी जैसे लोगों से जुड़े सीधे मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात यह है कि एसएसपी सिस्टम में जहां वाहन चोरी के मामले कम थे, इसके बाद अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल वाहन चोरी के मामले तीन माह में पूरी िस्थति बता रहे हैं।

तीन साल से हुई तुलना

2020 में जहां 381 वाहन चोरी हुए थे, जबकि 2021 में 345 वाहन चोरी हुए

थे। उसके अलावा 2022 में 371 वाहन अभी तक चोरी हो चुके हैं। यह हालत तब

है , जब शहर में अधिकारियों की संख्या काफी अधिक है। चार पुलिस उपायुक्त

पूरे शहर को संभाल रहे हैं।

इनका कहना है

वाहन चोरी रोकने के लिए थानास्तर पर गश्त बढ़ा दी गई है। न अब चार्ली को चुनिंदा प्वाइंट पर तैनात किया जा रहा है। इसके परिणाम अच्छे आए हैं।

सचिन अतुलकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

 

तीन साल के जनवरी से मार्च तक के तुलना

2020 2021 2022 अप्रैल 2022

383     345    371    147