भिंड में जिला पंचायत चुनाव में घमासान …

पूर्व विधायक की पत्नी ने भरा नामांकन, मंत्री के समर्थकों से होगा मुकाबला….

भिंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नेताओं की दावेदारी शुरू हो गई है। ये चुनाव बड़ा ही रोचक होने जा रहा है। इस चुनाव में जिलेभर के नेता हिस्सेदारी निभाना शुरू कर दिया है। चुनावी मैदान में बीजेपी-कांग्रेस समेत दूसरे दल के नेताओं ने अपने नाते-रिश्तेदारों को उतारा है। कुछ नेताओं ने अपनी पत्नी, भाई, पुत्र, बहुओं के नामांकन भरवाए हैं। वहीं कई नेताओं ने समर्थकों पर दांव खेला है।

भिंड में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने किस्मत आजमां रहे हैं। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक छह जवासा से भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुशवाह की पत्नी मिथलेश कुशवाह ने नामांकन भरा है। वे वर्ष 2010 से 2015 के कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, वार्ड क्रमांक दो कनावर सीट से कांग्रेस यूथ बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी की भाभी रेनू सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।

नेताओं की आन दांव पर

जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर जिले के दिग्गज नेता अपने चहेते चेहरे को लाना चाहते है। उन्होंने परिवार के सदस्यों व समर्थकों को मैदान में उतारकर अपनी आन दांव पर लगाई है। जिला पंचायत के वार्ड छह जवासा में पूर्व विधायक नरेंद्र कुशवाह की पत्नी मिथलेश कुशवाह का सामना अटेर से विधायक व प्रदेश के सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद सिंह भदौरिया नजदीकी और भाजपा नेता शिवराज सिंह की पत्नी गुड्डी देवी से होगा। इसी वार्ड में सहकारिता मंत्री के एक और समर्थक राजीव भदौरिया की पत्नी सविता भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। इसी वार्ड में भाजपा नेता अक्षय सिंह की पत्नी ऊषा देवी ने भी नामांकन भरा है। वे भी चुनावी मैदान में सभी प्रत्याशियों को चुनौती दे रही हे। यह बताना उचित होगा कि इस वार्ड 17 पंचायतों आती है जिनसे 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। इसलिए इस वार्ड में मुकाबला रोचक होने वाला है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने भरे नामांकन

जिला पंचायत सदस्य के लिए भिंड जनपद पंचायत के दो पूर्व जनपद अध्यक्षों ने नामांकन भर दिए हैं। 20 पंचायतों वाले वार्ड दो कनावर में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र भदौरिया की भाभी रेनू भदौरिया के सामने भिंड जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति भदौरिया के पति महेंद्र सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। भिंड जनपद की पूर्व अध्यक्ष संजू जाटव वार्ड 15 कन्हारी से जिला पंचायत के लिए किस्मत आजमा रही हैं।

यहां नेताओं की पत्नी पत्नी, बहुओं ने ताल ठोकी

जिला पंचायत के वार्ड 17 अमायन सीट से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इस पंचायत में सबसे रोचक यह है कि यहां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके सामने बाकी 19 प्रत्याशियों में दो प्रत्याशी उनकी बहुएं अर्चना पत्नी गनेश सिंह कुशवाह, आराधना पत्नी कौशलेंद्र सिंह कुशवाह ने भी नामांकन किया है। अब 10 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस नेता की पत्नी के सामने उनकी दोनों बहुएं चुनाव मैदान में रहेंगीं या नामांकन वापस लेंगी।

इन वार्डों में नेताओं के परिजनों ने भरे फार्म

असवार वार्ड 11 अनारक्षित मुक्त सीट से भाजपा नेता ह्देश कुमार शर्मा की पत्नी राधा शर्मा, पिछड़ा वर्ग मुक्त वार्ड 16 धनौली से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मेहगांव मंडी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, अटेर वार्ड 04 अनारक्षित मुक्त सीट से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवभान सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। वार्ड चार से ही सपा नेता बीके बौहरे की पत्नी विजया देवी बौहरे, रामेंद्र सिंह जादौन, चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 19 बिरखड़ी से पूर्व जनपद सदस्य अशोक सुमन, दर्जा प्राप्त मंत्री रणवीर जाटव के समर्थक सुल्तान सिंह सैनी किस्मत आजमा रहे हैं। एंडोरी वार्ड 18 अजा महिला में केशव देसाई की पत्नी दर्शनश्री देवी और सुकांड वार्ड 13 अनारक्षित महिला सीट से रजनी दीक्षित, वार्ड तीन पांडरी अनारक्षित मुक्त से रामेंद्र सिंह ने नामांकन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *