मुरैना में मारी गोली, मतपेटी लूटने का प्रयास …?

100 लोग लूटने आए मतपेटी, रोकने पर तहसीलदार को मारा पत्थर, घायल….

अंबाह क्षेत्र में मतदान के दौरान गूंज पंचायत में उपद्रवियों ने मतपेटी लूटने का प्रयास किया। मतपेटी लुटते देख मौके पर मौजूद तहसीलदार ने इसका विरोध किया तो उपद्रवियों ने उनके चेहरे पर पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान पुलिस बल वहां पहुंच गया जिससे उपद्रवी मतपेटी लूटकर नहीं ले जा सके। मतपेटी लूटने लगभग एक सैकड़ा लोग पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ अंबाह जनपद के ही मेहराकी गांव में एक व्यक्ति को उपद्रवियों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का अंबाह अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें, कि पंचायत चुनाव में जीतने के लिए लोग लूटमार पर उतर आए हैं। अंबाह के गूंज पंचायत के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान वहां लगभग एक सैकड़ा लोग पहुंचे और उन्होंने मतपेटी लूटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने जब उनका विरोध किया तो उपद्रवियों ने उनके चेहरे पर पत्थर मार दिया। इसी के साथ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की लेकिन उनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत अन्य पुलिस बल को खबर कर दी जिससे मौके हाल ही दूसरा बल पहुंच गया तथा वे लोग मतपेटी लूटकर नहीं ले जा सके।

घायल तहसीलदार
घायल तहसीलदार

घायल हो गए तहसीलदार
तहसीलदार के पत्थर मारने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए और अपनी बुलेरो जीप में जाकर बैठ गए। पत्थर सीधा उनके चेहरे पर मारा गया था जिससे उनके काफी चोट आई है।

गोली लगने से घायल अंबरीश उर्फ चोटू
गोली लगने से घायल अंबरीश उर्फ चोटू

मतदान केन्द्र पर चलाई गोली
दूसरी तरफ अंबाह जनपद के ही महराकी पंचायत का मतदान चल रहा था। मतदान के दौरान जयसिंह का पुरा मतदान केन्द्र पर दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया तथा एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग करना शुरु कर दी जिससे एक व्यक्ति छोटू उर्फ अंबरीश परिहार पुत्र महेश परिहार के हाथ में गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसका इलाज अंबाह चिकित्सालय में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *