ग्वालियर ‘नगर सरकार’ चुनाव रिजल्ट …? कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को 7,281 वोटों से लीड
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी को 7,281 वोटों से लीड; भाजपा के 17, कांग्रेस के 8 पार्षद प्रत्याशी आगे……
ग्वालियर की नई ‘शहर सरकार’ के शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, पार्षदों के चुनाव में भाजपा लीड लिए है। साइंस कॉलेज में सुबह 9 बजे काउंटिंग चल रही है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा के मुकाबले 7,281 वोटों से आगे हैं। आप प्रत्याशी रुचि गुप्ता तीसरे नंबर पर हैँ। कांग्रेस की शोभा सिकरवार को 57,276, भाजपा की सुमन शर्मा को 49,995 और आम आदमी पार्टी को 11,514 वोट मिले हैँ। वहीं, पार्षद चुनाव में 17 वार्डों में भाजपा आगे है। वहीं, 8 वार्डों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कुल 35 राउंड में काउंटिंग होना है।
सबसे पहले 1492 डाक मतपत्रों की की गिनती की गई। डाक मतपत्रों में भाजपा को शुरुआती बढ़त मिली है। EVM (इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन) के खुलने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नगर पालिका निगम ग्वालियर की सीट इस बार अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। महापौर के 7 और 66 वार्ड के 385 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। 6 जुलाई को हुए मतदान किया गया था।
वार्ड | आगे |
1 | |
2 | |
3 | |
4 | |
5 | कांग्रेस |
6 | |
7 | |
8 | |
9 | भाजपा |
10 | |
11 | |
12 | |
13 | |
14 | |
15 | |
16 | |
17 | |
18 | |
19 | |
20 | |
21 | |
22 | |
23 | भाजपा |
24 | |
25 | |
26 | |
27 | भाजपा |
28 | |
29 | कांग्रेस |
30 | |
31 | |
32 | |
33 | भाजपा |
34 | |
35 | |
36 | भाजपा |
37 | कांग्रेस |
38 | |
39 | भाजपा |
40 | भाजपा |
41 | भाजपा |
42 | भाजपा |
43 | भाजपा |
44 | भाजपा |
45 | |
46 | कांग्रेस |
47 | भाजपा |
48 | भाजपा |
49 | |
50 | |
51 | |
52 | कांग्रेस |
53 | |
54 | कांग्रेस |
55 | |
56 | भाजपा |
57 | भाजपा |
58 | भाजपा |
59 | अन्य |
60 | भाजपा |
61 | कांग्रेस |
62 | कांग्रेस |
63 | भाजपा |
64 | कांग्रेस |
65 | भाजपा |
66 |
अपडेट्स –
9: 57: वार्ड 52, 54 और 29 में कांग्रेस आगे है।
9:50: वार्ड 5 में कांग्रेस और 9 में BJP आगे चल रही है।
9:38: डाक मतपत्रों में वार्ड 23 और 33 में भाजपा आगे है। डाक मतपत्रों की गिनती जारी है।
9:35 बजे: डाक मतपत्रों में भाजपा को बढ़त मिल रही है। शुरुआती 50 वोटों में से 20 वोट भाजपा को मिले हैं। 1 मतपत्र निरस्त कर दिया गया है।
सुबह 9 बजे: डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुल डाक मतपत्र 1492 हैँ। इनकी गिनती जारी है।


भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला
दोपहर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सुमन शर्मा और कांग्रेस ने शोभा सिकरवार को मैदान में उतारा है। महापौर पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। इधर, रुचि गुप्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। वे भी आप की ओर से चुनाव मैदान में खड़ी हुई हैं।
दोपहर बाद स्थिति होगी साफ
महापौर का रिजल्ट रात 8 बजे तक आएगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति साफ होना शुरू हो जाएगी। केंद्र पर काउंटिंग 6 कमराें में चल रही है। हर रूम में 11-11 टेबलें लगाई गई हैं। हर गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक तैनात हैं।
पार्षदों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में
ग्वालियर में 66 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 132 प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के हैँ। वहीं, 226 प्रत्याशी बीएसपी, आप और निर्दलीय भी हैं।
महापौर के लिए यह प्रत्याशी हैं मैदान में
– भाजपा से सुमन शर्मा
– कांग्रेस से डॉ. शोभा सिकरवार
– आम आदमी पार्टी से रुचि गुप्ता
– आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विद्यादेवी
– समता मूलक समाजपार्टी से सुनीता पाल
– निर्दलीय हेमलता मुकेश कोरी
– बहुजन समाज पार्टी से सुनीता गौतम