CBSE 10th 12th Result Out: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

CBSE 12th Result Toppers List 2022:   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

लाइव अपडेट

CBSE Result 2022: दिल्ली जोन के छात्रों की परर्फोमेंस

11:52 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: Overall Pass Percentage

वर्ष पंजीकृत उपस्थित पास पास प्रतिशत
2019 1218393 1205484 1005427 83.4
2020 1203595 1192961 1059080 88.78
2021 1369745 1304561 1296318 99.37
2022 1444341 1435366 1330662 92.71
11:44 AM, 22-JUL-2022

सीबीएसई रिजल्ट 2022: स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या

वर्ष स्कूलों की संख्या परीक्षा केंद्रों की संख्या
2019 12441 4627
2020 13109 4984
2021 14088
2022 15079 6714
11:13 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: क्या रहा पास प्रतिशत?

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

11:00 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in

CBSE Result 2022: पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे

सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।

10:37 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result Live: वेटेज को लेकर यह है अपडेट

सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में छात्रों के टर्म-1 कें अंकों का 30 फीसदी और टर्म-2 के लिए 70 फीसदी अंक वेटेज दिया गया है।

10:35 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: उमंग एप की मदद से चेक करें परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जाएगा।

10:26 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022 Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी

CBSE कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 3.29 फीसदी से बाजी मार ली है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है।
10:19 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

10:14 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result 2022: 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है।
10:07 AM, 22-JUL-2022

CBSE Class 12th Result 2022: डिजिलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई परिणाम?

  1. सीबीएसई 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
  3. यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. आपकी 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
  5. सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।
10:07 AM, 22-JUL-2022

Sarkari Result-सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। डिजिलॉकर चेक करने के स्टेप्स भी यहां दिए गए हैं।
10:03 AM, 22-JUL-2022

CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 12th Result में लड़कियों ने बाजी मारी है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है।

09:57 AM, 22-JUL-2022

CBSE Result Live 2022: नवोदय विद्यालय के 98.93 फीसदी छात्र पास हुए

छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की जांच के तरीकों की जांच करें। नवोदय विद्यालय के 98.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *