7800 करोड़ का होगा महाकुंभ 2025 …! प्रयागराज में लंदन व्हील की तरह संगम व्हील बनेगा, रोप-वे और 3 फाइव स्टार होटल भी तैयार होंगे

कुंभ यानी आस्था। इसकी भव्यता 2025 में ग्लोबल होने वाली है। क्योंकि इस दफा गंगा तट पर लंदन व्हील की तरह संगम व्हील तैयार होगा। 2025 में करीब 40 करोड़ भक्त यहां डुबकी लगाने वाले हैं। इसमें विदेशी भक्त भी हैं। उनके रहने के लिए 3 फाइव स्टार होटल शहर में नए बनकर तैयार होंगे।

ये उस प्लानिंग का एक छोटा सा हिस्सा है, जिसे सीएम योगी ने फाइनल किया है। आइए आपको बताते हैं कि 2025 के महाकुंभ को लेकर किस ब्लू प्रिंट पर काम चल रहा है। इस पहले ये जान लीजिए कि 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।
रोप-वे से श्रद्धालु देखेंगे भव्यता

ये विजुअल 2019 में हुए कुंभ के दौरान लिए गए थे।

यूपी सीएम ने गुरुवार को प्रयागराज माघ मेला विकास प्राधिकरण के सभागार में बैंठक की। महाकुंभ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन पर मंथन किया। प्रयागराज में 2025 में लगने जा रहे महाकुंभ के लिए 7800 करोड़ का बजट रखा गया। कैबिनेट के 5 मंत्री और अफसर मौजूद रहे। करीब 2 घंटे चली बैठक में महाकुंभ 2025 को ग्रीन बनाने पर मंथन हुआ। यानी स्वच्छ और सुरक्षित। महाकुंभ से पहले प्रयागराज में मेट्रोलाइन और संगम पर रोप-वे भी तैयार हो जाएंगे। ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक और संगम की भव्यता श्रद्धालु देख सकें।

870 प्रोजेक्ट पास, नदी में चलेगा क्रूज
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने 870 प्रोजेक्ट को सीएम योगी के सामने रखा। योगी के कुछ सुझावों के बाद सभी प्रोजेक्ट मान लिए गए। लंदन व्हील के साथ यहां क्रूज भी चलाया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में भीड़ के दबाव को देखते हुए महाकुंभ में मेट्रो चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर मेट्रो लाइन बिछाना संभव न हो सका तो पॉड सिस्टम के प्रयोग पर भी विचार होगा।

विदेशी मेहमानों के लिए बनेंगे 3 फाइव स्टार होटल

इस बार भी 2 करोड़ से ज्यादा विदेशी भक्त प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।
इस बार भी 2 करोड़ से ज्यादा विदेशी भक्त प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।

महाकुंभ 2019 की पूरी दुनिया में चर्चा रही और दुनियाभर में इसे सराहा गया। इसे देखने के लिए 113 देशों से लोग आए थे। इस बार यह संख्या बढ़नी तय है। महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। विदेशी मेहमानों के लिए सरकार ने शहर में तीन फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी की है। इसके अलावा टेंट सिटी को पिछली बार से अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। रकबा भी दो गुना किया जाएगा।

महाकुंभ में शहर में 300 नई सड़कें और 9 फ्लाई ओवर
महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए इस बार शहर में 300 से अधिक सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा जाम की समस्या से बचने के लिए 9 फ्लाई ओवर व आरओवी बनेगी। लंदन व्हील थेम्स नदी में बनाया गया ऐसा झूला नुमा व्हील है। जो वहां जाने वाले पर्यटकों का सबसे बड़ा मनोरंजन और आकर्षण का केंद्र है। ठीक उसी तर्ज पर महाकुंभ 2025 में आने वाले पर्यटकों के लिए संगम क्षेत्र में संगम व्हील बनाया जाएगा।

गंगा-यमुना में गिरने वाले नाले बंद होंगे
इस बार योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ से पहले गंगा में गिरने वाले सभी नालों को पूरी तरह बंद करने की हिदायत दी है। महाकुंभ को यूनिक और अविस्मरणीय इवेंट के रूप में आयोजित किए जाने के लिए कहा है। 2 लाख टॉयलेट बनाए जाएंगे। महाकुंभ 2025 से पहले माघ मेला रिहर्सल होगा।

महाकुंभ 2025 हाईलाइट्स

  • 25 पीपा पुल बनाए जाएंगे।
  • 23 सेक्टर में महाकुंभ बसाने योजना की है।
  • 2 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए जाएंगे।
  • 10 हजार वालेंटियर्स तैनात होंगे।
  • 1 हजार इलेक्ट्रानिक बसें चलाई जाएंगी।
  • डिजिटल कुंभ, म्यूजियम, कर्जन ब्रिज तैयार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *