भाजपा ने बनाई कांग्रेस फाइल्स .! 4.82 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र किया ..

भाजपा ने बनाई कांग्रेस फाइल्स …

पहले एपिसोड में 4.82 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र किया, कहा- पिक्चर अभी बाकी है …

BJP ने रविवार सुबह 8 बजे 3 मिनट का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है

कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर अब वीडियो वॉर शुरू हो चुका है। कांग्रेस अडाणी मामले और राहुल की सदस्यता को लेकर भाजपा के खिलाफ सवालों की सीरीज के साथ डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड कैंपेन चला रही है।

वहीं भाजपा ने भी घोटालों-भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस फाइल्स टाइटल के नाम से वीडियो सीरीज शुरू कर दी है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए इस वीडियो के साथ लिखा है- कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…।

अब जानिए इस वीडियो में क्या है
तीन मिनट के इस वीडियो की शुरुआत होती है कांग्रेस का मतलब समझाने से। जिसमें लिखा है- कांग्रेस मतलब करप्शन। इस वीडियो में नैरेटर कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों का जिक्र किया है। इसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले का जिक्र है। आखिरी मिनट में नैरेटर कहता है- कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है।

वीडियो में कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों का जिक्र किया गया है।
वीडियो में कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों का जिक्र किया गया है।

BJP ने बताया जितना घोटाला किया, उस पैसे से क्या-क्या हो सकता था
इसी वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस के 70 सालों के शासन के दौरान 4.82 लाख करोड़ के घोटाले हुए। अगर इस पैसे का सही इस्तेमाल होता तो इतने पैसों में 24 INS विक्रांत बनाए जा सकते थे, 300 राफेल जेट खरीदे जा सकते थे और 1000 मिशन मंगल पूरे हो सकते थे। BJP ने कांग्रेस के 2004 से 2014 के कार्यकाल को ‘खोया हुआ दशक’ करार दिया, क्योंकि उन दिनों अखबारों में भ्रष्टाचार की खबरें भरी रहती थीं, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।

कांग्रेस चला रही है डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड सीरीज
इससे पहले कांग्रेस ने भी अडाणी मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था और ‘हम अडाणी के हैं कौन’ अभियान के तहत सवालों के कई सेट रिलीज किए थे। जिसे डेमोक्रेसी डिस्क्वालिफाइड नाम दिया गया है। इसके तहत एएम सिंघवी, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल, अलका लांबा, राजीव शुक्ला वीडियो के जरिए मोदी सरकार पर सवाल उठाते नजर आ रहे थे।

……………..

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस के शासन में हुए घोटालों को लेकर एक वीडियो जारी किया है। ‘कांग्रेस फाइल्स’ (Congress Files) नामक इस वीडियो में भाजपा ने दावा किया है कि देश में सबसे अधिक वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन काल में 48,20,69,00,00,000 रुपए (4.82 लाख करोड़ रुपए) का घोटाला किया है।

बता दें कि, कांग्रेस पर घोटाले और भ्रष्टाचार का इल्जाम काफी समय से लगता रहा है। कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों की एक लंबी फेहरिस्त है। इसी को लेकर भाजपा ने अब ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम से यह वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देखने पर एक बात पहले ही पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि भाजपा, कांग्रेस सरकार के दौर में हुए घोटालों की एक सीरीज रिलीज करने वाली है। इस सीरीज का यह पहला एपिसोड है। इस एपिसोड का टाइटल है, ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’।

‘कांग्रेस फाइल्स’ में भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने देश में कई वर्षों तक शासन करते हुए घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए (4820690000000 रुपए) लुटे हैं। वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले की इस रकम से देश की सुरक्षा से लेकर विकास तक के कई महत्वपूर्ण कार्य हो सकते थे। इतना ही नहीं, वीडियो में दावा किया गया है कि घोटाले की रकम इतनी बड़ी है कि इससे 24 INS विक्रांत, 300 राफेल विमान, 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। मगर, कांग्रेस ने देश का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और घोटाले का खामियाज़ा देश को भुगतना पड़ा। हमारा देश प्रगति और उन्नति की राह में कांग्रेस के कारण पिछड़ गया।

कांग्रेस फाइल्स के इस पहले वीडियो में भाजपा ने मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों का भी जिक्र किया है। इसमें वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक हुए घोटालों की सूची दर्शाई गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए वीडियो में बताया है कि मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुए देश में एक के बाद एक घोटाले होते रहे। मगर, मनमोहन सिंह नीरो (रोम साम्राज्य का सबसे क्रूर शासक) की तरह बाँसुरी बजाते रहे।

भाजपा ने अपने वीडियो में बताया है कि मनमोहन सिंह सरकार में 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ था। वहीं, 1 लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, लगभग 10000 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला, 70000 करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ था। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार पर, इटली से मँगाए गए 12 हेलीकॉप्टरों की खरीदी में 362 करोड़ रुपए की दलाली का भी इल्जाम भाजपा ने लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी के लिए 12 करोड़ रुपए की रिश्वत भी ली गई थी।

भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि UPA सरकार के वक़्त अखबार या फिर कोई भी कोई भी न्यूज चैनल देखा जाए, तो उसमें घोटाले और घूँसखोरी की खबरें अवश्य सामने आतीं थीं। वीडियो के अंत में कहा गया है कि, ‘कांग्रेस के घोटालों की यह तो केवल झाँकी है, पिक्चर अभी बाकी है।’ इसके साथ ही वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस फाइल्स के अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव गाँधी की 2 करोड़ रुपए की पेंटिंग बेचने के लिए कांग्रेस परिवार किस तरह लोगों को धमकी दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *