भाग नेता भाग ?

भाग नेता भाग:मतदान में 24 दिन शेष, पूरी विधानसभा कवर करना है तो उम्मीदवारों को औसत 33 किमी तक रोज चलना पड़ सकता है

दूरी और दिन का आकलन करें तो नेताओं को मतदाता तक पहुंचने के लिए औसत 33 किमी रोज चलना होगा। शहरी क्षेत्र की 6 विधानसभा के उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कुल 167 किमी चलना होगा। विधानसभावार औसत देखें तो यह 28 से 30 किमी प्रतिदिन होगा। ग्रामीण विधानसभा में गांवों की संख्या देखें तो वह भी 35-40 किमी प्रतिदिन होता है। इसके लिए उम्मीदवार को सुबह 8 से रात 9 बजे तक मैदान संभाले रहना होगा।

क्षेत्रफल के हिसाब से जिले में सबसे बड़ी विधानसभा देपालपुर, सबसे छोटी क्षेत्र क्रमांक 3

क्षेत्र : 1 बाणगंगा, कालानी नगर, एयरपोर्ट, सिरपुर, मल्हारगंज तक फैली है। क्षेत्रफल 43.8 किमी। 7 से 8 किमी लंबाई। 800 से ज्यादा छोटी-बड़ी कॉलोनियां। उम्मीदवार को रोज 20 से 30 किमी पैदल या वाहनों से चलना होगा।

क्षेत्र : 2 – विजय नगर, एलआईजी, पाटनीपुरा से सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र व निरंजनपुर तक फैली है। क्षेत्रफल 45.9 वर्ग किमी है। लंबाई 8 से 9 किमी। आईडीए की स्कीम और 300 से ज्यादा कॉलोनी व क्षेत्र हैं। 17 वार्ड हैैं। उम्मीदवार को रोज 20-22 किमी चलना होगा।

क्षेत्र : 3 – क्षेत्रफल 38 वर्ग किमी है। पोलोग्राउंड से शुरू होकर जूनी इंदौर, नौलखा पर समाप्त हो जाती है। लंबाई 6 से 7 किमी है। बस्तियों, कॉलोनी क्षेत्र व बाजारों तक पहुंचने के लिए रोज 10 से 15 किमी चलना होगा।

क्षेत्र : 4 – महेश नगर राजमोहल्ला से शुरू होकर सुदामा नगर, गुमाश्तानगर, हवा बंगला, भंवरकुआं तक फैली है। क्षेत्रफल 46 वर्ग किमी। 13 वार्ड हैं। छोटी-बड़ी कॉलोनी सहित 200 क्षेत्र हैं। रोजाना 20 से 25 किमी चलना होगा।

क्षेत्र : 5 – खजराना से निरंजनपुर, तिलक नगर, रेसीडेंसी, आजाद नगर, स्कीम-140, बंगाली चौराहा तक फैली है। 900 से ज्यादा कॉलोनी व बस्तियां। क्षेत्रफल 67.9 वर्ग किमी है। 18 वार्ड हैं। 8 से 9 किमी लंबाई है। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए रोजाना 28 से 30 किमी का सफर करना पड़ सकता है।

राऊ – भंवरकुआं, पालदा से शुरू होकर राजेंद्र नगर, वैशाली नगर, विष्णुपुरी, बिजलपुर, राऊ, सिंहासा, बांक तक है। 300 से ज्यादा कॉलोनी व 60 गांवों का ग्रामीण इलाका है। क्षेत्रफल 67.9 वर्ग किमी है। रोज 20 से 25 किमी चलना होगा।

देपालपुर – गांधीनगर से शुरू होकर बेटमा, गौतमपुरा तक है। लंबाई 55 से 60 किमी है। क्षेत्रफल 1122 वर्ग किमी है। देपालपुर, बेटमा, गौतमपुरा, हातोद के साथ 211 गांवों तक पहुंचने के लिए रोज 25 से 30 किमी सफर जरूरी है।

सांवेर – गौतमपुरा, उज्जैन सीमा से इंदौर बायपास के ग्रामीण क्षेत्रों व कंपेल-खुड़ैल तक फैली है। {लंबाई 80 किमी। 128 गांव हैं। सांवेर, धरमपुरी, इंदौर के शहरी वार्ड, खुड़ैल, कंपेल कस्बों सहित इन गांवों तक पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को एक-एक वोटर तक जाना है तो रोज 20 से 30 ​किमी चलना पड़ेगा।

महू – महू-मानपुर-राऊ व पीथमपुर तक है। क्षेत्रफल 1019 वर्ग किमी है। लंबाई 60 से 65 किमी। 177 गांव हैं। पहाड़ों के बीच बसे गांवों में पहुंचना कठिनाइयों से भरा है। पूरी विधानसभा कवर करने के लिए रोज 30 किमी चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *