इस बार बिहार विधानसभा में आधे से अधिक विधायक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले!
इस बार बिहार विधानसभा में आधे से अधिक विधायक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले, 90% करोड़पति पहुंचे
बिहार की नई विधानसभा (Bihar election 2025) एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के केंद्र में है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) और बिहार इलेक्शन वॉच का जारी ताजा विश्लेषण यह बताता है कि नई विधानसभा में जीतकर आए आधे से अधिक विधायक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।
- आधे से अधिक विधायक दागी छवि के
- करोड़पति विधायकों की बड़ी भी संख्या
- ग्रेजुएट विधायकों का अच्छा प्रतिनिधित्व
बिहार की नई विधानसभा (Bihar election 2025) एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के केंद्र में है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) और बिहार इलेक्शन वॉच का जारी ताजा विश्लेषण यह बताता है कि नई विधानसभा में जीतकर आए आधे से अधिक विधायक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। वहीं मऔर उच्च शिक्षित विधायकों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
- भाजपा: 89 में 43 विधायक (48%)
- जदयू: 85 में 23 (27%)
- राजद: 25 में 14 (56%)
- लोजपा (रामविलास): 19 में 10 (53%)
- कांग्रेस: 6 में 3 (50%)
- एआईएमआईएम: 5 में 4 (80%)
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 में 1 (25%)
- भाकपा माले: 2 में 1 (50%)
- माकपा, आइआइपी, बसपा: सभी के एक-एक विधायक गंभीर मामलों में आरोपी
विधानसभा में 15 साल में 4 गुना बढ़ी करोड़पतियों की संख्या

कौन-से दल में सबसे अधिक अमीर विधायक?
- राजद: 25 में 24 विधायक (96%)
- जदयू: 85 में 78 (92%)
- भाजपा: 89 में 77 (87%)
- लोजपा-आर: 19 में 16 (84%)
- हम: 5 में 4 (80%)
- कांग्रेस, रालोमो, माकपा, आइआइपी, बसपा: सभी के सभी विधायक करोड़पति
- भाकपा माले: 2 में 1 करोड़पति
धनबल और आपराधिक छवि अब भी प्रमुख कारक बने हुए हैं
