मध्य प्रदेश

भाजपा में ‘भाई साहब’ से ‘राजा साहब’ बने सिंधिया:मोहन को शिवराज से ज्यादा ऊर्जावान बता गए शाह

भाजपा में ‘भाई साहब’ से ‘राजा साहब’ बने सिंधिया……मोहन को शिवराज से ज्यादा ऊर्जावान बता गए शाह

सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’, सीएम को दी शाबाशी

ग्वालियर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजा साहब कहकर पुकारा, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

भाजपा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अमित शाह का सिंधिया को उनके ही शहर में ऐसा कहना उनके लिए किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं है। वो भी तब जब कांग्रेस के लोग अकसर कहते हैं कि महाराज सिंधिया भाजपा में जाकर भाई साहब हो गए हैं। अब सिंधिया बता सकेंगे कि वे भाजपा में भी महाराज ही हैं।

हालांकि, यहां थोड़ी सी मिस्टेक हो गई, क्योंकि ‘राजा साहब’ के नाम से तो हमारे एमपी में कोई और जाना जाता है। हां, दिग्विजय सिंह की ही बात हो रही है। अब लोग कह रहे हैं कि अमित शाह सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहते समय शायद ‘राजा’ के आगे ‘महा’ लगाने भूल गए होंगे।

अमित शाह ने मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव को भी शाबाशी दी, लेकिन मामा जी से तुलना करके। शाह ने दिग्विजय सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक जमाने में दिग्विजय सिंह का शासन था। मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बनकर रह गया था। शिवराज जी ने मध्य प्रदेश से बीमारू का टैग हटाया। अब मोहन यादव जी शिवराज जी से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

अब अमित शाह का सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहना। सीएम डॉ. मोहन यादव को शिवराज सिंह से ज्यादा ऊर्जावान बताना। इन बयानों के हर कोई अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहा है।

अमित शाह ने मंच से सिंधिया को राजा साहब कहा। सीएम मोहन यादव की भी जमकर तारीफ की।
अमित शाह ने मंच से सिंधिया को राजा साहब कहा। सीएम मोहन यादव की भी जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *