यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर !
यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। शासन ने शुक्रवार शाम ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। सभी DIG रैंक के अफसर हैं। इनमें से चार अफसरों को प्रमोशन के बाद अपनी पोस्टिंग का इंतजार था। आज उन्हें पोस्टिंग दे दी गई।
सुशील कुमार घुले STF के DIG बनाए गए हैं। वे अभी तक STF में SSP थे। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में DCP यमुना प्रसाद को मुरादाबाद PTS में DIG बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय पर तैनात हेमराज मीणा को भी प्रमोशन के बाद पाेस्टिंग दे दी गई है, उन्हें CIFS में DIG बनाया गया है। मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सचींद्र पटेल को लखनऊ में डीआईजी एंटी करप्शन में DIG के पद पर तैनाती दी गई है। यहां तैनात रहे अखिलेश चौरसिया को DIG स्थापना बनाया गया है।
अब पांचों IPS अफसरों के बारें में जानिए…
अखिलेश कुमार चौरसिया: 2009 बैच के अफसर हैं। वे पहले इंजीनियर थे। उन्हें DGP मेडल भी मिल चुका है। 2019 से 2021 तक सीबीआई में रहे। पत्नी स्फूर्ति मिश्रा कस्टम विभाग में अफसर हैं। 2020 में पत्नी ने अखिलेश चौरसिया पर आरोप लगाया था कि उनके कई महिलाओं से संबंध हैं। इसकी शिकायत गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी से की थी।

घुले सुशील चंद्रभान: 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में एसएसपी रहे हैं। बरेली में कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर काम किया था।
यमुना प्रसाद: सिद्धार्थनगर में नेपाल बॉर्डर बढ़नी के रहने वाले यमुना प्रसाद 2012 बैच के IPS अफसर हैं। नोएडा में DCP पोस्ट पर तैनाती के दौरान उनके लखनऊ स्थित घर पर चोरी हुई थी। घर से नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम की टोटियां तक चोरी कर ले गए थे।
हेमराज मीणा: 2012 बैच के IPS हैं। राजस्थान के रहने वाले हेमराज मीणा हिंदी लिटरेचर में एमए हैं। वे मुरादाबाद में SSP रहे हैं।
सचिन्द्र पटेल: 2012 बैच के IPS हैं। जौनपुर के रहने वाले सचिन्द्र ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है। वे कुशीनगर में एसपी रहे। ATS लखनऊ में भी सेवाएं दी हैं।
दो दिन पहले 24 IPS के तबादले, 11 जिलों के कप्तान बदले
DM से भिड़ने वालीं चारू को सुल्तानपुर की कमान, सर्जन रहे कौस्तुभ को गोरखपुर भेजा
योगी सरकार ने 4 फरवरी की रात 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए थे। इनमें 6 जिलों के वह SP भी शामिल रहे, जिन्हें प्रमोशन देकर DIG बनाया गया था। कुल 11 जिलों में SP और SSP बदले गए।
सात साल आंखों के सर्जन रहे डॉक्टर कौस्तुभ को गोरखपुर का नया SSP बनाया गया। तेज-तर्रार महिला IPS चारू निगम को 2 साल बाद फील्ड में पोस्टिंग मिली। उन्हें सुल्तानपुर का SP बनाया गया है। 2024 में जब वह औरैया की SP थीं, तब वह तत्कालीन DM से भिड़ गई थीं। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो उनका तबादला हो गया था।
संभल में 100 करोड़ रुपए से अधिक का बीमा घोटाला पकड़ने वाली अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का गौतमबुद्धनगर के लिए तबादला हुआ है। उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है।

