दिल्लीहरियाणा

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा…पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल!!!

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,
पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; पर्यटन मंत्री ने जायजा लिया, घायलों से भी मिले

सूरजकुंड मेले में ऊपर से नीचे आते हुए झूला गिरा। वहां एक व्यक्ति के मोबाइल में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे।

सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम ने फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

रात 10 बजे पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड में पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सुप्रीम अस्पताल में घायलों को हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा- “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। ADC की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।” वहीं CM नायब सिंह सैनी ने भी कहा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *