मध्य प्रदेश

देशी-शराब की खपत 61% घटी, विदेशी में 55% की बढ़ोतरी !!!

देशी-शराब की खपत 61% घटी, विदेशी में 55% की बढ़ोतरी
एक साल में ‌1800 करोड़ रुपए की शराब पी गए भोपाली, बीयर की डिमांड बढ़ी

भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस बार शराब की बिक्री करीब 500 करोड़ से ज्यादा हुई है। पिछले साल 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के आंकड़े की बात करें तो करीब 1300 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई थी। जबकि इस बार 1 अप्रैल 2025 से अब तक करीब 1800 करोड़ की शराब की बिक्री हो चुकी है।

हालांकि राज्य सरकार के राजस्व की बात करें तो इस बिक्री से सरकार को इस साल अब तक करीब 1 हजार 15 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। जबकि पिछले साल ये राजस्व करीब 796 करोड़ से ज्यादा का था। ये हकीकत आबकारी विभाग ताजा आंकड़ों का एनालिसिस करने से ये बात सामने आई है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि शराब की खपत का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। देशी शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अंग्रेजी शराब की खपत में तेज बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल और वर्तमान साल की तुलना में यह अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

देशी 27 लाख पर सिमटी, विदेशी 70 लाख पार

पिछले साल देशी शराब की खपत करीब 71 लाख 31 हजार प्रूफ लीटर हुई थी। जबकि इस साल ये खपत घटकर महज 27 लाख 63 हजार प्रूफ लीटर पर आ गई है। यानी ये सीधे तौर पर 61 फीसदी कम हो गई है। इसी तरह से विदेशी शराब की बात करें तो पिछले साल 45 लाख 7 हजार प्रूफ लीटर खपत थी।

जबकि इस साल ये बढ़कर 70 लाख 26 हजार प्रूफ लीटर हो गई है। यानी इसमें 55 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं बीयर की खपत की बात करें तो पिछले साल 76 लाख 67 हजार बल्क लीटर थी। ये बढ़कर इस साल में 91 लाख 84 हजार हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *