दिल्ली एनसीआरनॉएडा

ग्रेटर नोएडा में खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती- एक रात में 383 गिरफ्तार !

ग्रेटर नोएडा में खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती- एक रात में 383 गिरफ्तार, पुलिस का विशेष अभियान

Noida News: DCP साद मियां खान के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार, 9 फरवरी को पूरे ज़ोन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. कुल 383 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है. जिसमें सोमवार रात 383 लोगों को शराब पीते अव हुडदंग मचाते हुए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं  कि बड़ी संख्या में खुले में शराब पीकर लोग हंगामा कर रहे हैं. यही नहीं कई बार स्थिति बिगड़ भी जाती है. अब पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है.

डीसीपी साद मियां खान के निर्देश में चला अभियान

ग्रेटर नोएडा ज़ोन के DCP साद मियां खान के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार, 9 फरवरी को पूरे ज़ोन में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. कुल 383 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा. इन सभी के खिलाफ धारा 292 BNS के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42, थाना बीटा-2 से 28, थाना दादरी से 52, थाना जारचा से 32, थाना कासना से 75, थाना ईकोटेक-प्रथम से 14, थाना दनकौर से 62, थाना जेवर से 62 तथा थाना रबूपुरा क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई कर साफ संदेश दे दिया है कि सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. DCP का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहे.

बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खुले में शराब पीने वालों और हुडदंग करने वालों में हड़कंप मच गया है. जबकि शहरवासियों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है. उनके मुताबिक इससे अपराध में भी कमी आएगी साथ ही महिलाएं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *