दस्तावेज में एपस्टीन के लिखे एक ईमेल का भी जिक्र किया गया है। यौन अपराधी एपस्टीन ने ईमेल में लिखा था कि यह डिनर पार्टी बहुत ही ‘उन्मादी’ थी। इस पार्टी में अन्य टेक इंडस्ट्री के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील, जो एपस्टीन और उसके नेटवर्क के साथ अनोखी कनेक्शन को उजागर करते हैं।
समझिए ये पूरा मामला
- हाल ही में जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई फाइल्स सार्वजनिक की गई हैं।
- इन फाइल्स में पता चला कि एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग एक शाही डिनर पार्टी में शामिल हुए थे।
- यह पार्टी कैलिफोर्निया में हुई थी।
- जेफ्री एपस्टीन ने इस पार्टी को अपने ईमेल में उन्मादी बताया।
- इस डिनर में अन्य टेक उद्योग के बड़े नाम भी मौजूद थे, जैसे रीड हॉफमैन और पीटर थील।
- यह खुलासा एलन मस्क के पुराने दावे से पूरी तरह उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन की किसी भी पार्टी में हिस्सा नहीं लिया।
- फाइल्स से पता चलता है कि एपस्टीन के नेटवर्क में टेक उद्योग के शीर्ष लोग भी शामिल थे।
- यह जानकारी अब दुनिया भर में बहस और जांच का कारण बन रही है।
मस्क के पुराने बयान और यह नए दावे
बता दें कि मस्क को लेकर एपस्टीन फाइल में किया गया ये दावा उनके पुराने बयानों के उलट है। मस्क ने बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अपनी सफाई देते हुए कहा था कि वो कभी जेफरी एपस्टीन की पार्टियों में नहीं गए और ना उनका कोई संबंध है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मस्क ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी। सोमवार को किए अपने पोस्ट में मस्क ने कहा कि वह कभी भी एपस्टीन के प्राइवेट द्वीप पर नहीं गए, न ही उनके लोलिता एक्सप्रेस विमान में सफर किया और न ही उनकी पार्टियों में शामिल हुए।
नए फाइल में रहस्यमयी महिला का जिक्र
इतना ही नहीं एपस्टीन फाइल्स के नए जारी दस्तावेजों में एक रहस्यमयी महिला ने भी लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाया है। ये महिला है कारिना शुलियाक, जो जेफ्री एपस्टीन की बेहद करीबी थी और उसे ही एपस्टीन ने अपनी अरबों रुपये की संपत्ति का वारिस बनाया है। गौरतलब है कि ये वही महिला है, जिसे अपनी मौत से पहले एपस्टीन ने आखिरी कॉल किया था।