मध्य प्रदेश

आईएएस अफसरों के ट्रांसफर !

मध्य प्रदेश में आधी रात हुए आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, लिस्ट में देखें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश में देर रात 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हो गया। मनीष सिंह को नया आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है, जबकि दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त बने हैं संदीप यादव को वन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी मिली है.

IAS Transferred in MP: मध्य प्रदेश में आधी रात हुए आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, लिस्ट में देखें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी
आईएएस मनीष सिंह और अशोक बर्णवाल.

 मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हो गया. अफसरों के तबादलों से राज्य के कई अहम विभागों-स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत में बदलाव हुए हैं. 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल (IAS Ashok Barnwal) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है. 2000 बैच के आईएएस संदीप यादव को वन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है

IAS Transfer

2009 बैच के आईएएस अजय गुप्ता को जबलपुर विद्युत कंपनी को नया प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है. वहीं, आईएएस मनीष सिंह को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया है. 2010 बैच के अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (Markfed) का प्रबंध संचालक बनाया गया है. वहीं, दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त (Excise Commissioner) बनाए गए हैं.

जिला पंचायत में भी हुआ बदलाव

उमाशंकर भार्गव को राजभवन से वापस बुलाकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास में संचालक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. आईएएस सुनील दुबे को राजभवन बुलाया गया है, जिन्हें राज्यपाल का उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) बनाया गया है. वहीं, संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *