दतिया में कालाबाजारी पर कलेक्टर सख्त ….. कालाबजारी की जानकारी देने वालों को दिया जाएगा 50 हजार तक का इनाम, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

जिले में खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान और मोटे अनाज की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है। जिले में इस बार धान के लिए 39 केंद्र और ज्वार, बाजरा के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अवैध रूप से धान बेचने करने वालों की सूचना देने पर जिला प्रशासन द्वारा 50 हजार तक का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

क्रांति नामक धान जिले में काफी कम होती हैं। क्रांति धान जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के किसान और व्यापारी धान बेचने के लिए दतिया आते हैं। कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर अवैध रूप से व्यापारी द्वारा अन्य राज्य उत्तर प्रदेश से आने वाले क्रांति नामक धान और ज्वार, बाजरे का उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से विक्रय या विक्रय का प्रयास करने तथा उपार्जन केंद्र पर विक्रय करने के लिए धान, ज्वार और बाजरा के अवैध भंडारण की सूचना देने वाले व्यक्ति की सही जानकारी मिलने पर 50 हज़ार तक का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यह सूचना सीधे दतिया कलेक्टर के मोबाइल नंबर पर दी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *