जबलपुर .. डॉक्टर दंपती के घर EOW का छापा:​​​​ …

जबलपुर ​मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं दोनों; छापे में 5.50 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली, पास-फेल घोटाले से जुड़े तार…

जबलपुर में EOW की टीम ने बुधवार सुबह 5.50 बजे डॉक्टर दंपती के घर छापा मारा। दोनों मेडिकल कॉलेज जबलपुर में प्रोफेसर हैं। छापे में उनकी अब तक कुल आय 3.15 करोड़ रुपए होती है, लेकिन शुरुआती आकलन में ही 5.50 करोड़ की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। शाम तक चली सर्चिंग में 2.93 लाख नकदी सहित बड़ीा मात्रा में जेवर भी जब्त हुए हैं। दंपती की कमाई के हिसाब से उनका आलीशान मकान देखकर EOW की टीम भी हैरान थी।

डॉ. तृप्ति गुप्ता मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रह चुकीं है। अभी वे मेडिकल कॉलेज जबलपुर में प्रोफेसर हैं। उनके पति प्रोफेसर अशोक साहू भी वहीं पदस्थ हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों को पास-फेल करने के घोटाले का खुलासा होने के समय वह यूनिवर्सिटी में ही पदस्थ थीं। जांच टीम से नजदीकी के चलते वह भी कुछ लोगाें के निशाने पर थी। इस प्रकरण से जोड़कर ये कार्रवाई देखी जा रही है। तीन महीने पहले प्रोफेसर दंपती के खिलाफ EOW में शिकायत हुई थी। निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने जांच की, तो बेनामी संपत्ति होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आज सुबह सर्चिंग की कार्रवाई की गई। टीम के जगाने पर पहले उन्होंने अपने वकील से बात कराई। इसके बाद गेट खोला।

2400 स्क्वेयर फीट में करोड़ों का मकान
2400 स्क्वेयर फीट में करोड़ों की लागत से बना आलीशान मकान का कुछ समय पहले ही तैयार हुआ है। प्रोफेसर दंपती ने सामने फुटपाथ की लगभग 500 स्क्वेयर फीट जमीन पर भी अवैध कब्जा कर उसे निजी गार्डन बना लिया है। मकान की भव्यता देख टीम भी चकरा गई। SP EOW देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि DSP मनजीत सिंह की अगुवाई में निरीक्षक धामी सहित 14 लोगों की टीम ने सुबह धनवंतरी नगर स्थित प्रोफेसर दंपती के MIG-516 नंबर के मकान पर दबिश दी ।

12 साल की नौकरी में अकूत संपत्ति जुटाई
SP EOW देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक प्रोफेसर दंपती ने अकूत संपत्ति जमा की है। 12 साल से नौकरी कर रहे दंपती की वैध आय 3.15 करोड़ होती है। इस आय में 72% से अधिक व्यय किया गया है। लेकिन, इसी अवधि में दोनों ने 5.50 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली। इस आकलन के बाद प्रोफेसर दंपती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है। सर्चिंग में कुछ जानकारी सामने आई है। शाम तक आकलन कर विस्तृत जानकारी देंगे।

धनवंतरी नगर में प्रोफेसर दंपती ने आलीशान मकान बनवा रखा है।
धनवंतरी नगर में प्रोफेसर दंपती ने आलीशान मकान बनवा रखा है।
घर से करोड़ों की संपत्ति का लेखा-जोखा मिला है।
घर से करोड़ों की संपत्ति का लेखा-जोखा मिला है।

सर्चिंग में ये मिली संपत्ति-

  • भूखंड क्रमांक 54 सीओ कॉलोनी जबलपुर,
  • भूखंड क्रमांक एमआईजी 516 मेन रोड धनवंतरी नगर जबलपुर,
  • भूखंड क्रमांक एमआईजी 517 मेन रोड धनवंतरी नगर
  • तीनों भूखंडों की खरीदी पर 1.56 करोड़ रुपए खर्च हुए
  • इन भूखंडों पर भवन निर्माण पर 2.34 करोड़ खर्च किया गया हैै।
  • एलआईसी में निवेश 5.68 लाख रुपए।
  • टोयोटा कार कीमत 7.40 लाख रुपए
  • तेंदूखेड़ा में 4 एकड़ का फार्महाउस
  • 2.94 लाख रुपए नकद
  • 204 ग्राम सोने के ज़ेवर
  • 1 किलो 600 ग्राम चांदी के ज़ेवर

मेडिकल कॉलेज स्थित एबीआई लॉकर में ये मिला

  • 53 ग्राम सोने के ज़ेवर
  • 140 ग्राम चांदी के ज़ेवर
  • 15000 रुपए नगद

2011 में हुई थी आर्य समाज मंदिर में शादी

डॉ. तृप्ति गुप्ता की पढ़ाई भोपाल से हुई है। वर्तमान में वे जबलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। यहीं पर पदस्थ प्रोफेसर अशोक साहू से 2011 में उनका प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 6 साल, छोटा दो साल का है। डॉ. तृप्ति गुप्ता मप्र की इकलौती मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी परीक्षा नियंत्रक का दायित्व संभाल चुकी है। माइंड लॉजिस्टिक कंपनी से मिलीभगत कर छात्रों को पास-फेल करने के प्रकरण से वे चर्चा में आई थीं। कुछ दिन पहले ही उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर वापस मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था।

कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें:

सुबह 12 बजे तक सर्चिंग में 5 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का पता चला।
सुबह 12 बजे तक सर्चिंग में 5 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का पता चला।
PWD की टीम से मकान की नपाई कराकर वैल्यूएशन कराया गया।
PWD की टीम से मकान की नपाई कराकर वैल्यूएशन कराया गया।
मकान के बगल में व्यावसायिक भवन भी बना रखा है।
मकान के बगल में व्यावसायिक भवन भी बना रखा है।
टीम सुबह प्राइवेट व्हीकल्स से कार्रवाई के लिए पहुंची थी।
टीम सुबह प्राइवेट व्हीकल्स से कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *