Gwalior ….. निगम की कार्रवाई …10 अवैध कॉलोनियों में गरजा बुलडोजर, 70 खंबे तोड़े गए, 15.80 करोड़ की जमीन मुक्त कराई

एंटी माफिया अभियान के तहत गिरवाई के पास हटाया गया अतिक्रमण ….

बड़ागांव, बेहटा और खेरिया मिर्धा में निजी व सरकारी जमीनों पर बसाईं जा रहीं 10 अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बड़ागांव में भाजपा नेता भुजबल यादव पुत्र गोपाल सिंह यादव की कृष्णानगर कॉलोनी में तुड़ाई की गई। इसकी पुष्टि तहसीलदार कुलदीप दुबे ने की।

अपर तहसीलदार डॉ. मधुलिका तोमर ने बताया कि भुुजबल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष मनीषा यादव के पति हैं। भास्कर ने उनसे फोन कॉल कर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं सकी। निगम ने दिन पर चली कार्रवाई में 70 बिजली के खंभों को तोड़ा। भूखंड की नींव को उखाड़ दिया।

हालांकि नगर निगम के डंपर नहीं होने से भारी मात्रा में मिली सफेद और काली गिट्‌टी को जब्त नहीं किया जा सका। ये करीब 50 डंपर बताई जा रही है, जिसे सड़क बनाने के लिए मौके पर डाला गया था। जिला प्रशासन ने 15.80 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि पर कॉलोनी बसाने वालों पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

टाउंन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम की बिना अनुमति के नगरीय क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां कट रही हैं। शुक्रवार को मदाखलत विभाग से चार जेसीबी बड़ागांव में सहायक सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, बीके त्यागी, भवन अधिकारी राजीव सोनी, पवन शर्मा के साथ रवाना कीं। मौके पर अपर तहसीलदार डॉ. मधुलिका तोमर व टीम मौजूद थी।

इन स्थानों पर अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़े गए

बड़ागांव- ओममनोहर पुत्र किशन दयाल, रीना पत्नी दीपक यादव, गिरजा पत्नी सुरेश यादव, कप्तान सिंह पुत्र शालेग्राम, कल्यान, अशोक पुत्र बद्रीप्रसाद, कुबेर पुत्र गोपाल सिंह द्वारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़े गए। इसी तरह सर्वे क्रमांक 1136/1 रकवा 4.380 में से 1.045 में कॉलोनाइजर भुजबल पुत्र भगवान सिंह यादव द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनी कृष्णानगर में तुड़ाई की गई।

बेहटा- अनुराधा पत्नी विकास शर्मा, विशाल यादव, कोमल पाल, कुलदीप पुत्र जगन सिंह पाल, सुरेश पुत्र मुरारी श्रीवास्तव, राजवीर पुत्र केशव सिंह किरार निवासी देवनगर द्वारा अलग-अलग अवैध कॉलोनी का निर्माण किया था। इस पर निगम ने तुडाई की।

खेरियामिर्धा- अजय सिंह जादौन, अशोक कुमार, रामवीर गुर्जर, विनोद गुर्जर ने अवैध कालोनी काटी थी। यहां पर निर्माण को गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *