पुल से सिंध नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत:21 गंभीर घायल

दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे; 21 गंभीर घायल

दतिया में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर किया गया है। प्रशासन ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे दतिया जिले में सेवड़ा के सनकुआ पर सिंध नदी के छोटे पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। सूचना मिलते ही दतिया कलेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को दतिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को निकाला। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 38 लोग सवार थे।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को निकाला। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 38 लोग सवार थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 38 लोग सवार थे
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं। जो रतनगढ़ की माता के दर्शन करने गए थे। यहां सोमवार को मेला भी लगता है। माता मंदिर में जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेवढ़ा सनकुआं स्थित सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 38 लोग सवार थे। जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी वहां पानी नहीं था।

मेले के लिए आए लोगों ने बचाया
सिंध नदी पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सनकुआ पहुंचे थे। हादसे को देख लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला। हादसे में ऊषा पत्नी जगत सिंह कुशवाह (25), कस्तूरी पत्नी चतुर्भुज कुशवाह (40), गब्बर पुत्र बादशाह कुशवाह (26) की मौके पर मौत हो गई। सेंवड़ा तहसीलदार इकबाल मोहम्मद ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 21 लोगों को दतिया रेफर किया है। इनमें से चार की हालत गंभीर हैं। सेवड़ा के रहने वाले रमाशंकर नगरिया ने बताया कि पुल का मेंटेनेंस नहीं होने से छोटे पुल की सड़क जर्जर हो गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए 11 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दतिया मेडिकल भेजा गया।

जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी वहां पानी नहीं था। अगर यहां पानी रहता तो और की जान भी जा सकती थी। बाढ़ में ये पुल डैमेज हो गया था।
जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी वहां पानी नहीं था। अगर यहां पानी रहता तो और की जान भी जा सकती थी। बाढ़ में ये पुल डैमेज हो गया था।

बाढ़ में डैमेज हो गया था पुल
सिंध नदी पर बना यह पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। सेवड़ा में पुल पर शुरुआत में सीसी टूट गई थी। यहां पुल पर चढ़ते समय वाहनों को झटका लगता है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, पुल पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गई। पुल पर करीब 20 फीट बाद ट्रैक्टर-ट्राली नदी में गिर गए। जिस जगह ट्रैक्टर-ट्राली नदी में गिरे वह किनारा था। सभी लोग नदी की रेत में गिरे। घटना स्थल से करीब 20 दूर ही सिंध नदी में पानी भरा था। ट्राली में सवार लोग दब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *