MP में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP …?

संगठन महासचिव ने की आधिकारिक घोषणा, बोले- BJP का एजेंडा जो जीता उसे खरीदना …

मध्यप्रदेश में आज आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी बैठक हो रही है। पांच दिन पहले AAP ने MP की राज्य कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। इसके बाद से पार्टी की सेंट्रल टीम ने प्रदेश में कमान अपने हाथ में ले ली है। ये पूरी कवायद इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है।

कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने ….. से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस के विधायक चुनाव जीतने पर बिक जाते हैं। BJP का एजेंडा है जीते हुए कैंडिडेट को खरीद लो। कांग्रेस को वोट देना मतलब BJP को वोट देना है। संदीप ने कहा कि आम आदमी पार्टी एमपी की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली से आम आदमी पार्टी की टीम ने भोपाल में डेरा डाल रखा है। मानस भवन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को भी केंद्रीय टीम ने संभाला है।

केंद्रीय कार्यालय की टीम ने भोपाल में डाला डेरा

आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने मप्र की सभी इकाइयों को भंग करने के साथ ही नई टीम बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। दिल्ली से आम आदमी पार्टी की टीम ने भोपाल में डेरा डाल रखा है। मानस भवन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को भी केंद्रीय टीम ने संभाला है। जिलों में कार्यकर्ताओं और निवर्तमान पदाधिकारियों को सूचना देने से लेकर भोपाल के कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं वही टीम कर रही है।

विरोध से बचने भंग की कार्यकारिणी

आम आदमी पार्टी के एक निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने मप्र की कार्यकारिणी को भंग करने के पीछे की वजह चुनावी तैयारियां बताई। उन्होंने कहा कि इस साल चुनाव होने हैं। कई ऐसे जिले हैं, जहां संगठन में लोगों ने सिर्फ नाम मात्र के लिए पद ले लिए हैं और पार्टी के बजाए व्यक्तिगत फायदे के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने के लिहाज से ये फैसला लिया गया है।

निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी की जाती, तो विरोध के स्वर फूटते। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में पदों से नवाजा जाएगा। इसमें क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *