किला तलहटी में बसीं 12 अवैध कॉलोनी नहीं हो पाएंगी वैध, एएसआई ने लगाई है आपत्ति

  • शहर में 696 में से 429 कॉलोनियों को वैध करने की चल रही है प्रक्रिया …

इसी क्षेत्र की चार और कॉलोनियों को वैध कराने के लिए अगली सूची में शामिल करना प्रस्तावित है। प्रदेश में दिसंबर 2016 से पहले बसीं अवैध कॉलोनियों को वैध करने का अभियान चल रहा है। शहर में इस अवधि की 429 अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है। चूंकि ये कॉलोनियां किले की परिधि में आती हैं, इसके लिए नगर निगम ने अधिसूचना जारी कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनापत्ति मांगी थी। लेकिन विभाग ने अनापत्ति न देते हुए इन कॉलोनियों को वैध करने पर रोक लगा दी। इन कॉलोनियों में कोटेश्वर कॉलोनी और उसके आस-पास बसी छोटी-छोटी कॉलोनियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *