अटेर के मिथक को तोड़ेंगे डॉ अरविंद सिंह भदौरिया! अभी तक कोई नहीं जीत सका लगातार दो चुनाव

अटेर के मिथक को तोड़ेंगे डॉ अरविंद सिंह भदौरिया! अभी तक कोई नहीं जीत सका लगातार दो चुनाव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटेर से एक बार फिर डॉ अरविंद सिंह भदोरिया को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि अटेर में अभी तक का जो इतिहास रहा है उसमें कोई भी प्रत्याशी लगातार दो बार चुनाव नहीं जीत सका है। लेकिन भाजपा और खासकर अरविंद सिंह भदौरिया शायद इस मिथक को तोड़ना चाहते हैं और इसीलिए वह पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। अरविंद सिंह भदोरिया मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और वह शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी नेताओं में शुमार हैं। 2020 में कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा सरकार बनवाने में भी अरविंद सिंह भदोरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उसी के परिणाम स्वरुप सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। अब एक बार फिर से मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों की दम पर अटेर की जनता से वोट मांग रहे हैं। जनता उन पर कितना विश्वास दिखाती है यह तो 3 दिसंबर को ही पता चल सकेगा। लेकिन अरविंद सिंह भदोरिया जनता को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *