दुनिया के टॉप 25 अस्पतालों में छठे स्थान पर एम्स दिल्ली !!!
दुनिया के टॉप 25 अस्पतालों में छठे स्थान पर एम्स दिल्ली, उपलब्धि पर फैकल्टी खुश; जताया सबका आभार
इस उपलब्धि पर फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ एम्स ने खुशी जाहिर की है। वर्ष 2026 की ब्रांड फाइनेंस अकादमिक मेडिकल ने यह रैंक जारी है।

एम्स दिल्ली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 25 अस्पतालों में छठा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ एम्स ने खुशी जाहिर की है। वर्ष 2026 की ब्रांड फाइनेंस अकादमिक मेडिकल ने यह रैंक जारी है। स्वास्थ्य पेशेवरों के सर्वेक्षण से प्राप्त 30 से अधिक मापदंडों का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें एम्स दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ 25 ब्रांड अस्पतालों की सूची में छठा स्थान मिला है।

