नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस नोटिस के जरिए कई सवाल पूछे गए हैं। साथ ही सवालों के जवाब भी मांगे गए हैं।

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के कंटेंट लीक होने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच कर रही है कि बिना अनुमति के कंटेंट कैसे लीक हुआ, खासकर जब पीडीएफ प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं। राहुल गांधी के पास कंटेंट होने की बात भी जांच के दायरे में है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।

जान-बूझकर कंटेंट लीक कर दिया हो?

वहीं, जांच से जुड़े एक आईपीएस अधिकारी का कहना है कि पुस्तक के कंटेंट की जानकारी पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे के अलावा ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ को थी। हो सकता है कि नरवणे ने जब पुस्तक के प्रकाशन के लिए कंटेंट पेंगुइन रैंडम हाउस को दिया हो तब वहां किसी को कंटेंट हाथ लग गया हो।

पेंगुइन रैंडम हाउस में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। वहां कई एडिटर हैं। हो सकता है किसी ने प्रकाशन हाउस से ही जानबूझ कर कंटेंट लीक कर दिया हो। इसलिए पुलिस ने केस में आपराधिक साजिश की धारा भी लगाई है।