रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में याचिका

रूस-यूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। दुनिया के कुछ देशो ने रूस पर प्रतिबन्ध लगाए हैं। इसके बावजूद रूसी राष्ट्रपति पुतिन लड़ाई जारी रखे हुए हैं। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है।

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई शुरू करने बाद यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन यूक्रेन ने पीछे हटने से इनकार कर दिया। रूस-यूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। दुनिया के कुछ देशो ने रूस पर प्रतिबन्ध लगाए हैं। इसके बावजूद रूसी राष्ट्रपति पुतिन लड़ाई जारी रखे हुए हैं। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग से जुड़े अपडेट्स देखें:
रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में याचिका
यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में रूस के खिलाफ याचिका डाली है। इस बात का ऐलान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि रूस ने यूक्रेन में मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। इसके साथ ही इस याचिका में रूस को सजा देने की भी मांग की गई है।
यूक्रेन पर रूसी हमला नरसंहार है, रूस को UNSC से बाहर करो- जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर अकारण आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर कर देना चाहिए। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला नरसंहार है। इसलिए रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए। इसके आलावा यूक्रेन ने आज रूस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए यह दावा किया है कि उसने अब तक 3500 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने दर्जनों टैंक, विमान और 8 हेलिकॉप्टर गिराने का भी दावा किया है। उधर, रूसी सेना ने भी दावा किया है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर उनका कब्जा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *