नर्मदा में गिरी बस में 17 लोग थे;लाश 12 मिलींं …? इंदौर बस स्टैंड पर 12 सवारी की एंट्री, बाद में 3 और चढ़े; 5 अब भी लापता

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह नर्मदा नदी बस हादसे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। बस में 17 लोग सवार थे। 12 यात्रियों की एंट्री तो इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पर ही हुई थी। रास्ते से बस में 3 सवारी और बैठी थीं। इस तरह ड्राइवर और कंडक्टर समेत 17 लोग बस में थे। हालांकि, हादसे के बाद नदी से अबतक 12 शव ही निकाले गए हैं। 5 अब भी लापता हैं।

खबर आगे पढ़ने से पहले आप इस पोल पर राय दे सकते हैं…

इंदौर सरवटे बस स्टैंड के प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि बस सुबह साढ़े 7 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। तब बस में 12 सवारियां थीं। इसकी एंट्री खुद कंडक्टर प्रकाश चौधरी ने स्टैंड में करवाई थी। राजीव गांधी चौराहे से तीन यात्री और बस में सवार हुए। इस तरह ड्राइवर चंद्रकांत पाटिल और कंडक्टर प्रकाश चौधरी समेत 17 लोग बस में सफर कर रहे थे। महाराष्ट्र की बस में ETIM (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यू मशीन) से टिकट देने का जो सिस्टम है, उसमें सिर्फ 9 ही यात्रियों के टिकट काटने का जिक्र है, जबकि 12 शव मिले हैं।

मशीन से 9 टिकट ही कटे

जलगांव डिवीजन (महाराष्ट्र) के परिवहन अधिकारी संजय देशपांडे की मानें तो इंदौर-अमलनेर बस 44 सीटर है। बस की टिकट मशीन के रिकॉर्ड में सुबह 9.20 बजे आखिरी टिकट महू से कटा था। टिकट मशीन के अनुसार बस में 9 यात्री सवार थे। रास्ते में कंडक्टर ने कितने यात्री बैठाए, इसका आंकड़ा नहीं है। कई बार नेटवर्क नहीं मिलने से भी ETIM का GPS काम नहीं करता है और परेशानी आती है।

बता दें, महाराष्ट्र परिवहन की बसों में कंडक्टर ही मशीन के जरिए टिकट देता है। ऐसे में टिकट पर किराए के साथ लोकेशन और समय की भी एंट्री हो जाती है। टिकट के जरिए महाराष्ट्र डिपो को बस के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।

ब्रिज से गिरकर बस बुरी तरह पिचक गई थी।
ब्रिज से गिरकर बस बुरी तरह पिचक गई थी।

ड्राइवर की लापरवाही से नर्मदा में गिरी बस

मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र डिपो की बस के नर्मदा नदी में गिरने की वजह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक कहा जा रहा था कि बाइक और कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर ब्रिज से गिरी। खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने इन कारणों को नकार दिया है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि हादसा स्पीड और ओवरटेक की वजह से हुआ।

768 मीटर लंबे और 10.5 मीटर चौड़े खलघाट ब्रिज पर बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाते हुए ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर 1 फीट ऊंचे फुटपाथ पर चढ़ी और 3 फीट ऊंची रेलिंग को तोड़ते हुए 80 फीट नीचे जा गिरी।

हादसे को लेकर खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बात की।
हादसे को लेकर खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बात की।

एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 100 को बस के नदी में गिरने की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया था कि वह बाइक से बस के पीछे चल रहा था। बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक किया और अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। एसपी ने बताया कि फोन करने वाला बस की स्पीड तो नहीं बताया पाया, लेकिन उसका कहना था कि रफ्तार ज्यादा थी। बस पुल के सेंट्रल पिलर के फाउंडेशन पर गिरी और पानी में चली गई।

नदी से अब तक 12 लोगों के शव मिले हैं।
नदी से अब तक 12 लोगों के शव मिले हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम

खरगोन-धार जिले की सीमा पर नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु से सोमवार सुबह बस नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने नदी से 12 शव निकाले। महाराष्ट्र परिवहन की बस (MH-40 N-9848) इंदौर से अमलनेर जा रही थी। 4 जिलों से आए SDRF और NDRF दल ने तेज बारिश के दौरान शवों को बाहर निकाला। दो क्रेन की मदद से बस के चकनाचूर हो चुके ढांचे को बाहर निकाला गया।

बस ब्रिज से 80 फीट नीचे गिरी और नदी में समा गई।
बस ब्रिज से 80 फीट नीचे गिरी और नदी में समा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *