ग्वालियर – नगर निगम ने 3.99 करोड़ की राशि से खरीदे 36 वाहन, अब बेड़े में कुल 609 वाहन हो जाएंगे

वाहन शामिल:नगर निगम ने 3.99 करोड़ की राशि से खरीदे 36 वाहन, अब बेड़े में कुल 609 वाहन हो जाएंगे …
  • सीएनजी डोर-टू-डोर वाहन, डंपर, मिनी डंपर सहित अन्य वाहन शामिल

15 वें वित्त आयोग की राशि और नगर निगम निधि से नगर निगम ने 36 नए वाहन खरीद लिए है। सोमवार को निगम के पास डोर-टू-डोर 238 हो गए है। अब सभी वाहनों की मिलाकर निगम के पास 609 वाहन हो गए है। सोमवार को बाल भवन के बाहर 36 नए वाहनों को महापौर डा.शोभा सिकरवार, आयुक्त किशोर कन्याल ने वाहनों का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महापौर ने कहा कि शहर में स्वच्छता के कार्यों को गति प्रदान करने एवं प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से क्रय किए गए वाहनों से जहां निगम अमला तकनीकी एवं संसाधनों से मजबूत होगा, वहीं सीएनजी टिपर वाहनों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल होगी। निगमायुक्त कन्याल ने बताया कि उपरोक्त वाहन आने के बाद निगम में डोर टू डोर टिपर वाहन 238 हो जाएंगे। निगम बेडे में कुल वाहन 609 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमले द्वारा अब और तेजी से स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *