भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

मंदसौर.
अभी ओलावृष्टि, अतिवर्षा से किसान प्रभावित हुए है। सरकार ने इसको लेकर घोषणा की है। सरकार गंभीरता से काम कर रही है। सर्वे कार्य शुरु कर दिया गया है। इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर इस देश के अंदर हुआ है। यह केवल सुरक्षा की चूक नहीं है। यह कांगे्रस के नेतृत्व के ईशारे पर पंजाब सरकार ने एक आपराधिक षडय़ंत्र प्रधानमंत्री के खिलाफ रचा है। जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। सवैधानिक ढांचे को तोडऩे का काम वहां की सरकार ने किया है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। वे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। जहां पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर कोरोना के नियमों को तोड़ा। तो सबसे पहले प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
उन्होंने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के चरणों में उनका आर्शीवाद लिया है। और भगवान से प्रार्थना की। हवन पूजन और महामृत्युंजय जाप के साथ हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए और देश के अंदर वे और शक्ति और ताकत के साथ काम कर सकें। हम सब ने मिलकर भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश के अंदर यशस्वी बने। कार्य का विस्तार हो। आज का जो प्रवास है। वह संगठनात्मक दृष्टि से यह जो वर्ष है। संगठन पर्व का वर्ष है। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश के अंदर ठाकरे जी के जनशताब्दी वर्ष पर संगठन कार्य का विस्तार और सुदृढीकरण मूल इस कार्य का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ सक्षम बने। इसको लेकर हम विस्तार योजना से लेकर व्यापक रणनीति बनी है। २० से ३० जनवरी तक पूरी पार्टी बूथों पर होगी। बूथ का वेरीफिकेशन से लेकर डीजिटलाइजेशन हम इस बार करने वाले है। आगामी समय में बूथ को सक्षम बनाने का हमारा संकल्प है।
नियमों को तोडऩे पर बोले ठीक किया जाएगा
स्वागत के दौरान कोरोना के नियमों को तोडऩे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मेरा दौरा पहले से तय थ। बहुत गंभीरता से प्रयास किया है। एक साथ लोग एकत्रित ना हो। कार्यकर्ताओं का एकत्रिकरण था। बिना मास्क और हाथों को सेनेटाइज होकर अंदर प्रवेश दिया है। यह जीवन का हिस्सा बन गया है। काम भी करना पड़ेगा और सावधानी भी रखना पड़ेगी। कुछ ठीक से नहीं हुआ है तो ठीक करने का कार्य किया जाएगा। अपराधियों के संरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ना किसी भूमाफिया को अवसर दे सकती है। और ना ही किसी प्रकार के अपराधियों को संरक्षण दे सकती है। जो कोई देना का प्रयास करता है। वह भारतीय जनता पार्टी में नहीं चल सकता है। और ना ही चलता है। अब ऐसा है। भाजपा में इन चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है। पांच राज्यों के अंदर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ व्यापक समर्थन मिलेगा। कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व अप्रसांगिक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *