Bhopal … स्मार्ट सिटी की तैयारी …. प्रदेश की सबसे महंगी 43 करोड़ की स्मार्ट रोड 15 महीने में दूसरी बार उखड़ी
प्रदेश की सबसे महंगी स्मार्ट रोड 15 महीने में दूसरी बार उखड़ गई है। डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे के बीच 2.2 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण में करीब 43 करोड़ खर्च हुए थे। परतें जगह-जगह उखड़ने से पॉलिटेक्निक चौराहे के पास सड़क पर गिट्टी बिखरी पड़ी है। ये गिट्टी किसी हादसे का सबब भी बन सकती है।
2.2 किमी सड़क
- 25 दिसंबर 2016 में हुआ था रोड का भूमिपूजन
- 29 दिसंबर 2020 में किया था लोकार्पण
- सीईओ स्मार्ट सिटी अंकित अस्थाना का कहना है कि सड़क अभी गारंटी पीरियड में है। संबंधित कंपनी को इसे जल्द सुधारने के लिए कहा है।